होम ‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल पर करो’, Vande Mataram विवाद में खरगे का BJP पर बड़ा हमला

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Aug 18, 2026 04:47 PM

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल पर करो’, Vande Mataram विवाद में खरगे का BJP पर बड़ा हमला

गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वही वंदे मातरम् गाया है, जिसे देश के बड़े नेताओं और पूर्व की सरकारों के दौर में गाया जाता रहा है।

‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल पर करो’, Vande Mataram विवाद में खरगे का BJP पर बड़ा हमला

गोवा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वही वंदे मातरम् गाया है, जिसे देश के बड़े नेताओं और पूर्व की सरकारों के दौर में गाया जाता रहा है। खरगे ने सवाल उठाया कि अगर इस पर अपराध बनता है तो महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे नेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

खरगे ने कहा कि अगर किसी को इस मुद्दे पर मुकदमा करना है तो पहले उन नेताओं पर कार्रवाई की जानी चाहिए, जिनके दौर में इसी परंपरा के तहत वंदे मातरम् गाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कोई नई परंपरा शुरू नहीं की है, बल्कि वर्षों से चली आ रही व्यवस्था का ही पालन किया है।

Vande Mataram विवाद पर खरगे ने BJP को घेरा

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जो महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, अटल बिहारी वाजपेयी और जो यह लोग पिछले 12 सालों से वंदे मातरम् गा रहे हैं, वही गीत मैंने भी गाया है। अगर केस करना है तो महात्मा गांधी पर करो, अटल बिहारी वाजपेयी पर करो। अगर हम गुनहगार हैं, तो महात्मा गांधी भी गुनहगार हैं। यही गुनाह है तो महात्मा गांधी जी पर केस डालो। अगर यही गुनाह है तो बल्लभ भाई पटेल पर भी केस डालो."

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने वही गाया, जो जवाहरलाल नेहरू ने गाया था. पिछले 18 सालों से हम वही गाते आ रहे हैं, जो वे गाते रहे हैं, जिसमें वाजपेयी के नेतृत्व वाली उनकी केंद्र सरकार की तरफ से गाया गया 'वंदे मातरम्' भी शामिल है.’

खरगे का कहना था कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाना उचित नहीं है, क्योंकि पार्टी ने वही परंपरा आगे बढ़ाई है जो लंबे समय से चली आ रही है।

PM Modi पर भी खरगे का निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘12 साल तक मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने भी वही वंदे मातरम् गाया, जो वे इतने सालों से गाते आ रहे हैं. अगर यह कोई अपराध है, तो वे 18 सालों से यह अपराध करते आ रहे हैं.’

खरगे ने आगे कहा, ‘उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके पैदा होने से पहले ही कांग्रेस ने देश के लिए कौन से राष्ट्रीय गीत अपनाए जाएं, इस पर एक प्रस्ताव पास कर दिया था. ऐसा नहीं है कि अब जो मोदी-शाह चाहेंगे, देश में वैसा ही होता रहेगा. सरकारों के हिसाब से राष्ट्रीय गीत नहीं बदला जा सकता. देश में जो कई वर्षों से हो रहा है, हमने वही किया है. कल कोई दूसरी सरकार सत्ता में आ सकती है, अगर वे कुछ कहते हैं तो क्या वही नियम बन जाएगा? हमने बस उस परंपरा को जारी रखा है, जो 90 सालों से चली आ रही है.’

खरगे ने इसी तर्क के आधार पर कहा कि किसी सरकार के बदलने से वर्षों से चली आ रही राष्ट्रीय परंपराओं को अपनी सुविधा के अनुसार नहीं बदला जा सकता।

Goa Election को लेकर कांग्रेस की तैयारी पर क्या बोले खरगे?

आगामी गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियों पर भी मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की है और सभी नेताओं से एकजुट होकर चुनाव लड़ने की अपील की है।

खरगे ने कहा, ‘मैंने हमारे सभी नेताओं को बुलाकर उनसे बातचीत की. आने वाले चुनावों में सभी को एकजुट होकर लड़ना चाहिए. सभी ने आश्वासन दिया कि हम सभी एक होकर लड़ेंगे. गोवा में कांग्रेस की इतनी बड़ी मीटिंग हुई. मैंने हर सेक्शन के लोगों को बुलाकर उनसे बात की. मैं खुश हूं कि यहां के सभी कांग्रेस नेता एकजुट होकर काम कर रहे हैं.’

उन्होंने कहा कि गोवा में कांग्रेस के नेताओं के बीच एकजुटता दिखाई दे रही है और पार्टी आगामी चुनाव को मिलकर लड़ने की तैयारी कर रही है।

Goa की BJP सरकार पर भी साधा निशाना

गोवा की बीजेपी सरकार को लेकर खरगे ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष और लोगों को डराने तथा दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘यहां की सरकार डराने और दबाने की बहुत कोशिश कर रही है. यहां कि सरकार डराने और दबाने का काम करती है. ऐसा नहीं चलेगा. शांतिपूर्ण चुनाव और जीत के लिए जो करना होगा, वो करेंगे. सबसे ज्यादा फंडिंग तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की होती है.’

खरगे ने कहा कि कांग्रेस शांतिपूर्ण चुनाव और जीत के लिए पूरी ताकत के साथ काम करेगी। उन्होंने गोवा में पार्टी संगठन को मजबूत करने और नेताओं को एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का संदेश भी दिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)