होम पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 2, 2022 11:05 PM

पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पीलीभीत में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बोले- कांग्रेस की सरकार पर लगे हैं भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने में जुटे हुए हैं। इसी बीच केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी वादे पूरे किए। उन्होंने कहा कि दुनिया देख रही है और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। सोमनाथ मंदिर को आतातायियों ने तोड़ दिया था तो देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उसका पुनर्निमाण कराया लेकिन सोमनाथ मंदिर को भव्य स्वरूप देने का किसी ने काम किया तो वो नरेंद्र भाई मोदी ने किया। इसी बीच रक्षा मंत्री ने कहा कि हम केवल मंदिर नहीं बनाते बल्कि हम लोकतंत्र का भी मंदिर बनाते हैं। अंग्रेजों के जमाने में भारतीय संसद बनी थी। ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री ने फैसला किया कि भारतवासियों के हाथ से लोकतंत्र का मंदिर बनना चाहिए। देखिएगा एक साल के भीतर दिल्ली में नई संसद देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम विकास करते हैं और इसके साथ ही अपनी विरासत को भी संभालकर रखते हैं। जो समाज अपनी विरासत से कट जाता है, उसकी हालत कटी पतंग की तरह हो जाती है, उसका कहीं ठौर नहीं होता है। हम भारत को कटी पतंग की तरह नहीं होने देंगे। रक्षा मंत्री ने कहा कि जब-जब कांग्रेस की सरकार आई, भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं, यहां तक की मंत्रियों को जेल की हवा खानी पड़ी। हमारी UP की सरकार हो या केंद्र की सरकार कोई मां का लाल उंगली उठाकर नहीं कह सकता कि किसी मंत्री के दामन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग लगा है। उन्होंने कहा कि आज़ाद भारत के पन्नों को पलटकर देखें तो नेताओं ने कहा बहुत कुछ लेकिन अगर उसका थोड़ा भी पूरा किया होता तो हमारा भारत दुनिया का सबसे ताकतवर देश बन गया होता। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत के नेताओं पर से जनता का विश्वास समाप्त होता गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)