होम चुनाव ऐलान के 25 दिन बाद मायावती ने संभाला मोर्चा, कहा- जो पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? तो बता दूं कि...

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 2, 2022 10:52 PM

चुनाव ऐलान के 25 दिन बाद मायावती ने संभाला मोर्चा, कहा- जो पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? तो बता दूं कि...

चुनाव ऐलान के 25 दिन बाद मायावती ने संभाला मोर्चा, कहा- जो पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? तो बता दूं कि...

चुनाव ऐलान के 25 दिन बाद मायावती ने संभाला मोर्चा, कहा- जो पूछते हैं कि बहनजी कहां हैं? तो बता दूं कि...

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में जहां सभी दल महीनों पहले से ही पूरे दम-खम से मैदान में जोर-आजमाइश में लगी हैं। हर किसी के जुबान पर एक ही सवाल था कि आखिर मायावती और उनकी पार्टी की उपस्थिति इस बार के चुनाव में नगण्य क्यों है? लेकिन तमाम उठाते सवालों के बीच आखिर बहनजी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। चुनाव की तारीखों के ऐलान के 25 दिन बाद आगरा में जनसभा को संबोधित किया। आगरा में बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपनी पहली रैली को संबोधित किया। मायावती ने कहा की भारतीय जनता पार्टी जातिवाद की राजनीति कर रही है। कांग्रेस गलत नीतियों की वजह से सत्ता से बाहर है। समाजवादी पार्टी पर भी उन्होंने जमकर प्रहार किया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अकेले अपने बूते पर ही पूरी तैयारी व दमदारी के साथ साल 2007 की तरह फिर से अपनी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए लड़ रही है। मायावती ने कहा कि आपको बीजेपी जातिवादी, संकीर्ण, अहंकारी व तानाशाही वाले शासन से मुक्ति मिल सके। मायावती ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और जनहित के लिए जो कार्य किए हैं वो किसी और पार्टी की सरकार ने नहीं किए। जो कार्य हमारी सरकार ने कार्य किए थे, ज्यादातर उन्हीं कार्यों के नाम बदलकर विरोधी पार्टियों की सरकारें फायदा उठाने में लगी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)