होम अमित शाह का अखिलेश पर हमला, यूपी के अपराधी प्रदेश से बाहर या जेल गए या फिर सपा उम्मीदवार बने

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 2, 2022 10:38 PM

अमित शाह का अखिलेश पर हमला, यूपी के अपराधी प्रदेश से बाहर या जेल गए या फिर सपा उम्मीदवार बने

अमित शाह का अखिलेश पर हमला, यूपी के अपराधी प्रदेश से बाहर या जेल गए या फिर सपा उम्मीदवार बने

अमित शाह का अखिलेश पर हमला, यूपी के अपराधी प्रदेश से बाहर या जेल गए या फिर सपा उम्मीदवार बने

अलीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी के अपराधी या तो जेल में हैं या सपा के उम्मीदवार या फ‍िर प्रदेश के बाहर हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनावी दौरे पर बुधवार को निकले गृह मंत्री शाह ने पहले अलीगढ़ की अतरौली और फ‍िर बदायूं की सहसवान विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से संपर्क किया और चुनावी जनसभाओं को भी संबोधित किया। अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्‍याण सिंह के पौत्र, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने सपा प्रमुख पर कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का विरोध करने का आरोप लगाया। शाह ने कहा कि यादव ने कहा था कि खून की नदियां बहेंगी, लेकिन किसी में एक कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बहन जी और अखिलेश की सरकारें थीं तो गुंडे परेशान करते थे, लेकिन अब माफिया तीन जगह दिखाई पड़ता है- एक तो जेल में दिखाई पड़ता है, दूसरा उप्र के बाहर दिखाई पड़ता है और तीसरा माफिया ढूंढ़ना पड़ता है तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची में देख लीजिएगा। शाह ने मतदाताओं को आगाह किया कि अगर राज्य में माफियाओं का राज आया तो प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ में जो ‘डिफेंस कॉरिडोर’ लेकर आए हैं, जिसमें करोड़ों का निवेश होना है, वहां कोई निवेश करने नहीं आएगा। गृह मंत्री ने कहा कि कहा कि 2014, 2017 और 2019 का चुनाव उप्र की किस्मत बदलने का चुनाव रहा है और सपा व बसपा की जातिवादी सरकारें कभी उप्र का भला नहीं कर पाएंगी। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)