होम न्यायपालिका, EC और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के साधन, लोकसभा में ये क्या बोल गए राहुल?
न्यायपालिका, EC और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के साधन, लोकसभा में ये क्या बोल गए राहुल?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए चीन से लेकर पाकिस्तान तक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। इसके साथ ही पेगासस का मुद्दा भी उठाया। लेकिन मोदी सरकार पर जनता की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको लेकर विवाद हो गया है। केंद्रीय मंत्री किरेण रिजिजू ने राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी मांगने की मांग की है। राहुल ने मोदी सरकार पर आम आदमी की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने न्यायपालिका और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि न्यायपालिका, चुनाव आयोग और पेगासस लोगों की आवाज को नष्ट करने के लिए मोदी सरकार के साधन हैं।केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी के दिए बयान का क्लिप ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा कि न केवल भारत के कानून मंत्री के रूप में बल्कि एक सामान्य नागरिक के रूप में भी मैं राहुल गांधी द्वारा भारत की न्यायपालिका और चुनाव आयोग के बारे में कही गई बातों की निंदा करता हूं। ये हमारे लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संस्थाएं हैं। राहुल गांधी को तुरंत लोगों, न्यायपालिका और चुनाव आयोग से माफी मांगनी चाहिए।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।