होम राष्ट्रगान के अपमान मामले में बढ़ीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, मुंबई कोर्ट ने 2 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 2, 2022 11:00 PM

राष्ट्रगान के अपमान मामले में बढ़ीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, मुंबई कोर्ट ने 2 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश

राष्ट्रगान के अपमान मामले में बढ़ीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, मुंबई कोर्ट ने 2 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश

राष्ट्रगान के अपमान मामले में बढ़ीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, मुंबई कोर्ट ने 2 मार्च को पेश होने का दिया निर्देश

 मुंबई की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक शिकायत के संबंध में 2 मार्च को पेश होने का निर्देश दिया है। उन्होंने पिछले साल मुंबई यात्रा के दौरान राष्ट्रगान का कथित रूप से अपमान किया था। जिसको लेकर भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई थी और अब इस मामले में उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ममता बनर्जी ने मुंबई यात्रा के दौरान सत्तारूढ़ शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेताओं से मुलाकात की थी। इसी बीच भाजपा की मुंबई इकाई के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को पत्र लिखकर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।उन्होंने पत्र में आरोप लगाया था कि ममता बनर्जी का राष्ट्रगान को अचानक रोकना इसके पूर्ण अनादर को दिखाता है। उन्होंने राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम-1971 की धारा तीन के तहत अपराध किया है। भाजपा नेता शहजाद पूनेवाला ने इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर साझा किया था। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया था कि एक मुख्यमंत्री का निंदनीय व्यवहार। क्या शिवसेना हमारे राष्ट्रगान के इस अपमान का समर्थन करती है ? अगर नहीं तो मुझे उम्मीद है कि वे कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)