होम उत्तराखंड में 4 लाख रोजगार दिलवाने का कांग्रेस का वादा, प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणापत्र
उत्तराखंड में 4 लाख रोजगार दिलवाने का कांग्रेस का वादा, प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणापत्र
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली के ज़रिए देहरादून में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया और वादा किया कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी। उत्तराखंड के पांच लाख परिवारों को सालाना 40,000 रुपये देने जैसे कई वादे करते हुए प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी की राज्य व केंद्र सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कई मुद्दों पर भाजपा को फेल बताया।उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाल रहीं प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में कांग्रेस के महा अभियान का आगाज़ करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का वादा किया गया था, लेकिन पेट्रोल-डीजल इतना महंगा है कि इनका इंजन ठप हो गया। प्रियंका गांधी ने भाजपा पर पांच सालों में उत्तराखंड में सिवाय तीन मुख्यमंत्री बदलने के और कोई बदलाव न लाने का भी आरोप लगाया। रोज़गार और महिलाओं की सुरक्षा, महंगाई, जैसे मुद्दों पर भी प्रियंका गांधी ने भाजपा की सरकार को जमकर कोसा।देहरादून में वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, हमने अपने घोषणापत्र में लिखा है कि गैस की कीमत 500 रुपये के पार नहीं होगी, 4 लाख रोजगार दिलवाए जाएंगे, पर्यटन पुलिस एक अलग फोर्स बनेगी जिसमें और रोजगार पैदा किए जाएंगे, 40% सरकारी रोजगार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।