होम NEET UG Paper Leak: परीक्षा रद्द होते ही भड़के राहुल गांधी, बोले- युवाओं के भविष्य के साथ अपराध हो रहा
NEET U Paper Leak: NEET परीक्षा रद्द होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय बताया है।
NEET U Paper Leak: NEET परीक्षा रद्द होने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे छात्रों के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और सरकारी लापरवाही ने लाखों युवाओं के सपनों को तोड़ दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द होने से 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत और त्याग पर पानी फिर गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक विफलता नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ “अपराध” है।
उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने बच्चों की पढ़ाई के लिए भारी आर्थिक बोझ उठाया। “किसी पिता ने कर्ज़ लिया, किसी माँ ने गहने बेचे, लाखों बच्चों ने रात-रात भर जागकर पढ़ाई की,” लेकिन बदले में छात्रों को पेपर लीक और अव्यवस्था मिली।
कांग्रेस नेता ने शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं जबकि ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्रों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।
राहुल गांधी के मुताबिक, ऐसी घटनाएं छात्रों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा खत्म कर रही हैं और युवाओं में निराशा बढ़ा रही हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित होने की स्थिति में लाखों छात्रों को फिर से मानसिक तनाव, आर्थिक दबाव और अनिश्चितता का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर मेहनत की जगह पैसे और पहुंच से भविष्य तय होने लगे, तो शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।
उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार का कथित “अमृतकाल” अब देश के युवाओं के लिए “विषकाल” बनता जा रहा है।
NEET परीक्षा रद्द होने के बाद सोशल media पर भी छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा देखने को मिला। कई लोगों ने परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पेपर लीक की घटनाओं को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।