होम नवादा में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “चुनाव आयोग और बीजेपी में पार्टनरशिप, हम वोट चोरी नहीं होने देंगे”

प्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Aug 19, 2025 06:18 PM

नवादा में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “चुनाव आयोग और बीजेपी में पार्टनरशिप, हम वोट चोरी नहीं होने देंगे”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में आयोजित वोटर अधिकार यात्रा के दौरान चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं।

नवादा में राहुल गांधी का बड़ा आरोप: “चुनाव आयोग और बीजेपी में पार्टनरशिप, हम वोट चोरी नहीं होने देंगे”

नवादा (बिहार)। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के नवादा में आयोजित 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान चुनाव आयोग और बीजेपी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और बीजेपी मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में विपक्ष एक भी वोट चोरी नहीं होने देगा। इस दौरान उनके साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।

वोटर लिस्ट से नाम गायब होने का आरोप

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि लाखों लोगों ने वोट डाला, उनका नाम वोटर लिस्ट में था, लेकिन बाद में सूची से नाम काट दिया गया। भाषण के दौरान उनके पास खड़ा एक शख्स 'मेरा वोट चोरी हुआ है' लिखी टी-शर्ट पहने था और मीडिया को अपनी वोटर आईडी भी दिखा रहा था।

“बीजेपी-EC मिलकर कर रहे हैं वोट चोरी”

राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव आयोग और बीजेपी के बीच पार्टनरशिप चल रही है, ये दोनों मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। क्या आप इस बात से सहमत हैं?” इस पर वहां मौजूद लोगों ने जोरदार तरीके से 'हां' में जवाब दिया।

“वोट आपका अधिकार है”

कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट डालना जनता का अधिकार है, जो संविधान ने दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “आप मेहनत करते हो और ये नरेंद्र मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग मिलकर आपका अधिकार छीन रहे हैं।”

“बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे”

राहुल गांधी ने कहा, “मैं, तेजस्वी यादव और बाकी नेता बीजेपी और चुनाव आयोग को साफ संदेश देना चाहते हैं कि हम बिहार का एक भी वोट चोरी नहीं होने देंगे। महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश में इन्होंने चुनाव चोरी किए हैं। महाराष्ट्र में तो लोकसभा चुनाव के बाद करीब एक करोड़ नए वोटर जादू से जुड़ गए और नतीजा बीजेपी के पक्ष में बदल गया।”

चुनाव आयोग से सवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि जब विपक्ष ने चुनाव आयोग से नए वोटरों की लिस्ट और वीडियोग्राफी के सबूत मांगे तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब बिहार में SIR तकनीक के जरिए विपक्ष सुनिश्चित करेगा कि वोट चोरी न हो।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)