होम दिल्ली कैबिनेट का बड़ा कदम: अब दिल्ली मित्र एप से दर्ज होंगी शिकायतें, बढ़ेगी पारदर्शिता
दिल्ली कैबिनेट ने अपनी दूसरी बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए दिल्ली मित्र मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस एप के जरिए आम नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे शासन में पारदर्शिता और जनसहभागिता को नई मजबूती मिलेगी।
दिल्ली कैबिनेट ने अपनी दूसरी बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए 'दिल्ली मित्र' मोबाइल एप लॉन्च करने की घोषणा की है। इस एप के जरिए आम नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इससे शासन में पारदर्शिता और जनसहभागिता को नई मजबूती मिलेगी।
दिल्ली सरकार के मुताबिक इस एप का विचार जनता की तरफ से ही आया था। नागरिकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को एक प्रस्ताव पत्र भेजकर ऐसी व्यवस्था की मांग की थी। इस सुझाव को सकारात्मक मानते हुए कैबिनेट ने इसे हरी झंडी दे दी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,
"यह एप जन-शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। इससे सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा और समस्याओं का समाधान तेज़ी से संभव होगा।"
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।