होम सांसद अरुण सागर की पहल पर बहुत जल्द पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत लोन लेना व उद्यम रजिस्ट्रेशन होगा आसान,मंत्री जीतन राम मांझी ने दिए विभाग को निर्देश

समाचारदेशअर्थ व बाजारउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्ली Alert Star Digital Team Aug 18, 2025 09:55 PM

सांसद अरुण सागर की पहल पर बहुत जल्द पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत लोन लेना व उद्यम रजिस्ट्रेशन होगा आसान,मंत्री जीतन राम मांझी ने दिए विभाग को निर्देश

मंत्री जीतन राम मांझी ने कार्रवाई की जानकारी देने के लिए सांसद को भी पत्र लिखा,सांसद ने उनका आभार जताया।

सांसद अरुण सागर की पहल पर बहुत जल्द पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत लोन लेना व उद्यम रजिस्ट्रेशन होगा आसान,मंत्री जीतन राम मांझी ने दिए विभाग को निर्देश

शाहजहांपुर | भाजपा सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर में एमएसएमई मंत्रालय द्वारा संचालित पीएमईजीपी, सीटीजी-एमएसई तथा उद्यम रजिस्ट्रेशन को प्रभावी ढंग से संचालित कराने और पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत लोन स्वीकृति में देरी होने पर उसका समाधान कराने को लेकर मंत्री जीतनराम मांझी को पत्र लिखा था। मंत्री ने पत्र का संज्ञान लेते हुए संबन्धित विभाग को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कार्रवाई की जानकारी देने के लिए सांसद को भी पत्र लिखा है। सांसद ने उनका आभार जताया है। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि हर क्षेत्र में उनके द्वारा समस्याओं का संज्ञान लिया जा रहा है। फिर चाहें रेलवे हो या फिर सड़कें, किसानों को मुआवजा दिलाने से लेकर पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन को लेकर आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए पत्र लिखकर समाधान कराने की मांग की थी। उन्होने मंत्री जीतनराम मांझी का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ नेतृत्व लगातार विभागों की समस्याओं को दूर करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत लोन आसानी से मिल सकेगा और उद्यम रजिस्ट्रेशन भी आसानी से हो सकेगा। सांसद ने कहा कि उनके द्वारा लगातार शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को संबन्धित विभागों के संज्ञान में लाकर निस्तारण कराया जा रहा है। उनकी पहली प्राथमिकता है कि शाहजहांपुर वासियों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। सांसद ने कहा कि यही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी निर्देश दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)