होम सांसद अरुण सागर ने शाहजहांपुर की रेलवे मेल सेवा (RMS) को बंद किए जाने का किया विरोध,सदन में जोरदार तरीके से उठाया मुद्दा,कहा सेवा को पूर्ववत संचालित रखा जाए
सांसद बोले-शाहजहांपुर एक महत्वपूर्ण और घनी आबादी वाला जनपद है, जनपदवासी डाक सेवाओं पर अधिक निर्भर हैं
शाहजहांपुर | सांसद अरुण सागर ने संसद भवन में नियम 377 के अधीन सूचना के तहत शाहजहांपुर के महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया है। उन्होंने कहा कि संचार विभाग के पार्सल निदेशालय के डिप्टी मैनेजर ने शाहजहांपुर की रेलवे मेल सेवा को बंद करने का प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने कहा कि ये सेवा बंद होने से जनपदवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों, व्यापारियों और ई-कॉमर्स पर निर्भर रहने वाले उपभोक्ताओं काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने मांग की है कि डिप्टी मैनेजर के प्रस्ताव को निरस्त कर पूर्व की भांति रेलवे मेल सेवा को संचालित रखने के निर्देश दिए जाएं।
सांसद ने पत्र के माध्यम से सदन को बताया कि शाहजहांपुर एक महत्वपूर्ण और घनी आबादी वाला जनपद है। यहां के लोग डाक सेवाओं पर अधिक निर्भर हैं। यहां के ग्रामीण, कस्बे और शहर के रहने वाले लोग पत्र, रजिस्टर डाक और पार्सल भेजने व प्राप्त करने के लिए रेलवे मेल सेवा पर अधिक भरोसा करते हैं। रजिस्टर्ड डाक जैसी सेवाएं महत्वपूर्ण दस्तावेज और सामान भेजने का विश्वसनीय माध्यम है। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर की रेल डाक व्यवस्था न केवल शाहजहांपुर जिले के लिए बल्कि हरदोई जिले के लिए भी एक महत्वपूर्ण डाक छंटाई कार्यालय है जो दोनो जिलों की दैनिक औसतन स्पीड पोस्ट रजिस्टर्ड पोस्ट प्रतिदिन और 15 हजार साधारण डाक सेवा और 250 पार्सल आदान प्रदान की सुविधा प्रदान करते हैं। कार्य दिवस में रोजाना औसतन 500 आर्टिकल एवं साप्ताहिक अवकाश और राजपत्रित अवकाश में पूरे जिले में केवल रेलवे मेल सेवा ही रजिस्टरी और स्पीड पोस्ट बुकिंग की सुविधा प्रदान करता चला आ रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे मेल सेवा को बंंद करने से डाक सेवाओं में विलंब होगा। जिससे न केवल आम जनता को असुविधा होगी बल्कि स्थानीय दुकानदारों, छोटे व्यापारियों और ई-कॉमर्स पर निर्भर उपभोक्ताओं को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग की है कि शाहजहांपुर की रेलवे मेल सेवा को पूर्व की भांति संचालित रखने के निर्देश दिए जाएं।
सांसद ने बताया कि उनके द्वारा शाहजहांपुर की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और संसद भवन में जनपद की समस्याओं को मजबूती के साथ रखने का कार्य मेरे द्वारा किया जा रहा है। रेलवे मेल सेवा का मुद्दा उठाया है। सदन के माध्यम से सरकार तक अपनी बात को पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि जनपदवासियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना नही करने दिया जाएगा। डाक सेवाओं को चालू करने के लिए सरकार से मांग की है। उम्मीद है कि बहुत जल्द सरकार की तरफ से सकारात्मक जवाब मिलेगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।