होम वीडियो वायरल: दिवाली पर राहुल गांधी बने हलवाई, इमरती और लड्डू बनाते हुए बोले– रिश्तों में हो असली मिठास

समाचारदेशप्रादेशिकीदिल्ली Alert Star Digital Team Oct 20, 2025 05:43 PM

वीडियो वायरल: दिवाली पर राहुल गांधी बने हलवाई, इमरती और लड्डू बनाते हुए बोले– रिश्तों में हो असली मिठास

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार दिवाली का त्योहार कुछ अलग अंदाज में मनाया। सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को उन्होंने पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला स्वीट शॉप पहुंचकर खुद अपने हाथों से इमरती और बेसन के लड्डू बनाए।

वीडियो वायरल: दिवाली पर राहुल गांधी बने हलवाई, इमरती और लड्डू बनाते हुए बोले– रिश्तों में हो असली मिठास

New Delhi News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस बार दिवाली का त्योहार कुछ अलग अंदाज में मनाया। सोमवार (20 अक्टूबर, 2025) को उन्होंने पुरानी दिल्ली की मशहूर घंटेवाला स्वीट शॉप पहुंचकर खुद अपने हाथों से इमरती और बेसन के लड्डू बनाए। राहुल गांधी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा—

वीडियो में राहुल गांधी मिठाई बनाते और दुकान के मालिक से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार की “असली मिठास” रिश्तों और समाज में होनी चाहिए।

मिठाईवाले ने कहा– “अब बस आपकी शादी का इंतजार”

घंटेवाला स्वीट शॉप के मालिक ने राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान हंसी-मजाक करते हुए कहा,

राहुल गांधी इस पर मुस्कुराकर चुप रहे, लेकिन दुकान का यह मजेदार संवाद अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राहुल गांधी का अनोखा दिवाली संदेश

राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली सिर्फ दीयों और मिठाइयों का नहीं, बल्कि आपसी प्रेम और एकता का त्योहार है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस त्यौहार को समाज में प्यार और सद्भाव फैलाने का माध्यम बनाएं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)