होम बिहार चुनाव से पहले NDA में खटास, जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की की कड़ी आलोचना

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीबिहार Alert Star Digital Team Oct 19, 2025 04:32 PM

बिहार चुनाव से पहले NDA में खटास, जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की की कड़ी आलोचना

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में मतभेद उभरते दिख रहे हैं। गया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की तीखी निंदा की है।

बिहार चुनाव से पहले NDA में खटास, जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की की कड़ी आलोचना

Gaya News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में मतभेद उभरते दिख रहे हैं। गया में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी ने गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान की तीखी निंदा की है। मांझी ने कहा कि किसी को भी इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, “किसी को भी इस तरह से नमक हराम नहीं कहना चाहिए। आरजेडी के नेता मुस्लिमों को केवल बीजेपी के नाम पर डरा रहे हैं। मोदी जी सबके विकास के लिए काम कर रहे हैं — हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी के लिए।”

NDA में नेतृत्व को लेकर मांझी का बयान

एनडीए की एकता पर बोलते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि गठबंधन में सभी दल इस बात पर सहमत हैं कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा पहले से घोषित कर देना चाहिए। मांझी ने कहा, “अगर हमने उन्हें दूल्हा बना ही दिया है तो केवल सहबाला क्यों बता रहे हैं।”

महागठबंधन पर बोला हमला

मांझी ने विपक्षी महागठबंधन पर भी तीखा वार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद का गठबंधन अब पूरी तरह बिखर चुका है। मांझी बोले, “महागठबंधन अब टूट चुका है। उनके नेता एक-दूसरे से ही लड़ रहे हैं। बिहार में एनडीए की स्थिति मजबूत है और हमारी जीत तय है।”

गिरिराज सिंह के बयान से मचा सियासी बवाल

बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘नमक हराम’ बयान पर बिहार की राजनीति गरमाई हुई है। एनडीए के सहयोगी दलों में भी इस बयान को लेकर असहमति दिख रही है। मांझी ने कहा कि राजनीति में मर्यादा बनाए रखना जरूरी है और ऐसी भाषा किसी नेता को शोभा नहीं देती।

बिहार चुनावी रण में बढ़ी सरगर्मी

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा। दिवाली के बाद चुनाव प्रचार में और तेजी आने की उम्मीद है। इस बीच, गिरिराज सिंह के बयान ने सियासी तापमान और बढ़ा दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)