होम मलेशिया में ट्रंप-मोदी मुलाकात की अटकलें तेज, क्या आसियान समिट बनेगा भारत-अमेरिका रिश्तों का नया मोड़?
अगले पांच दिनों में मलेशिया में आयोजित होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2025) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा जोरों पर है कि इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है।
New Delhi News: अगले पांच दिनों में मलेशिया में आयोजित होने वाले आसियान शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit 2025) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। चर्चा जोरों पर है कि इस सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है। हालांकि, इस संभावित बैठक को लेकर भारत और अमेरिका, दोनों ही देशों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मलेशिया में रविवार, 26 अक्टूबर 2025 से आसियान शिखर सम्मेलन की शुरुआत होने वाली है। इस बैठक में एशिया और विश्व के कई बड़े नेता हिस्सा लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप और मोदी दोनों के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में दोनों नेताओं की आमने-सामने मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
मलेशिया सरकार ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भागीदारी की पुष्टि कर दी है, लेकिन व्हाइट हाउस ने अब तक इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं भारत सरकार की ओर से भी प्रधानमंत्री मोदी के शामिल होने की पुष्टि नहीं की गई है। इस वजह से मुलाकात को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
ट्रंप और मोदी की संभावित मुलाकात को लेकर चर्चा इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि वर्तमान में भारत-अमेरिका व्यापारिक तनाव और टैरिफ नीति को लेकर मतभेद जारी हैं। इसके अलावा नवंबर 2025 में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में ट्रंप की उपस्थिति संदिग्ध बताई जा रही है, जबकि अगली क्वाड बैठक की तारीख भी तय नहीं हुई है। ऐसे में मलेशिया का यह सम्मेलन दोनों देशों के नेताओं के बीच सीधी बातचीत का एक संभावित अवसर माना जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि यह बैठक होती है, तो यह भारत-अमेरिका रिश्तों में नई दिशा और रणनीतिक साझेदारी का संकेत दे सकती है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।