होम सहयोग संस्था के पदाधिकारियों और एडीएम अरविंद कुमार ने पत्नी सहित बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 19, 2025 06:23 PM

सहयोग संस्था के पदाधिकारियों और एडीएम अरविंद कुमार ने पत्नी सहित बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई

एडीएम ने सभी को मिठाई और दिये वितरित किए। सभी ने बुजुर्गों के साथ पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। लोगों को देखकर वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों के आंखो से आंसू छलकने लगे

सहयोग संस्था के पदाधिकारियों और एडीएम अरविंद कुमार ने पत्नी सहित बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई

शाहजहांपुर। विनोबा सेवा आश्रम में सहयोग संस्था के पदाधिकारियों और एडीएम अरविंद कुमार ने पत्नी के साथ बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई ।इस दौरान एडीएम ने सभी को मिठाई और दिये वितरित किए। सभी ने बुजुर्गों के साथ पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। लोगों को देखकर वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों के आंखो से आंसू छलकने लगे। एडीएम ने कहा कि एकांत में जिंदगी गुजार रहे बुजुर्गों के साथ त्योहार को मनाना खुद को काफी सूकून देता है। 

दरअसल रोजा में बंतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम है। जहां पर बेसहारा बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को सहारा दिया जाता है ।पिछले काफी समय से इस आश्रम में बुजुर्ग को हर सहूलियत दी जाती है। त्योहार आने पर कुछ अधिकारी ऐसे हैं जो इनके बीच जाकर बुजुर्गों को उनके अपनों के न होने की कमी महसूस नही होने देते। रविवार को सहयोग संस्था की ओर से आश्रम में दीपावली मनाने को लेकर एक कार्यक्रम किया गया। जिसमे एडीएम अरविंद कुमार अपनी पत्नी सौम्या के साथ आश्रम पहुंचे। उन्होंने सभी बुजुर्ग महिलाओं और बुजुर्गों के साथ पर्व की खुशियां बांटी। उन्होंने मिठाई और दीये भी वितरित किए। उसके बाद बुजुर्गों के साथ उन्होंने पटाखे भी जलाए। इस दौरान कुछ बुजुर्ग महिलाओं के आंखो से आंसू छलकने लगे। उन्होंने एडीएम को देखते ही कहा कि आपको अक्सर अखबार में देखते हैं। सोचते ही कि आप हमारे बीच पर्व पर कब आएंगे। जिससे आपके साथ पर्व की खुशियों को साझा कर सके। कई लोगों ने एडीएम को दूसरी मदद करने के लिए आशिर्वाद दिया। 

एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने बताया कि वह अक्सर आश्रम में जाकर बुजुर्गों से बातचीत करते हैं। उनके दुख दर्द को सुनते हैं और फिर उनके बीच कुछ समय बिताकर काफी सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की बीत दीपावली पर्व मनाकर काफी अच्छा लगा है। कई बुजुर्गों ने उनको आशिर्वाद दिया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)