होम त्योहारों पर सतर्कता के मोड में यूपी सरकार, CM योगी का सख्त फरमान, ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी फील्ड में रहें’
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि “कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी अधिकारी लगातार फील्ड में रहें और हालात पर नजर रखें।”
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि “कहीं भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सभी अधिकारी लगातार फील्ड में रहें और हालात पर नजर रखें।” सीएम योगी ने यह आदेश शनिवार (18 अक्टूबर) को सीएम आवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में दिया।
सीएम योगी ने निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई हो और हर जिले में ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी से चौबीसों घंटे निगरानी की जाए। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर भी जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए स्थानीय स्तर पर प्लान तैयार किया जाए। साथ ही फायर टेंडर को अलर्ट मोड में रखा जाए ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी डीएम, एसपी और प्रशासनिक अधिकारी लगातार फील्ड में रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया, “अधीनस्थ अधिकारियों की लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी गड़बड़ी की सूचना मिले, तुरंत मौके पर पहुंचें और सुधार करें।”
योगी सरकार ने प्रदेश के हर जिले में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के जरिए निगरानी के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से बाजारों, धार्मिक स्थलों और ट्रैफिक पॉइंट्स पर संदिग्धों की पहचान और भीड़ नियंत्रण के लिए इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों और बाजारों में किसी भी तरह की गंदगी नहीं दिखनी चाहिए। सफाईकर्मियों की ड्यूटी तय की जाए और आम नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।
सीएम योगी ने कहा कि त्योहारों को शांति और हर्षोल्लास से मनाना सभी की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे जनता से संवाद बनाए रखें और किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।