होम UP की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM
UP की 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AIMIM
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी घमासान मचा हुआ है। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभी दोनों के भीतर यह प्रतियोगिता चल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा हिंदू कौन है। यहां पर समाजिक न्याय की लड़ाई नहीं हो रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो एक मंदिर की बात कर रहे हैं तो आप एक मंदिर की बात कर रहे हैं। आप बात करिए अल्पसंख्यक समाज की, पिछड़ा समाज की। आप इन लोगों के जस्टिस की बात नहीं कर रहे हो। लड़ाई पूरी यह है कि योगी बड़ा हिंदू है या अखिलेश बड़ा हिंदू है। दोनों के भीतर यह प्रतियोगिता है कि मोदी से बड़ा हिंदू कौन बन जाएगा। समाजिक न्याय की लड़ाई हो रही है क्या ? नहीं हो रही है। इसी बीच पत्रकार ने ओवैसी से पूछा कि अभी तक बी पार्टी होने का आरोप लगता आ रहा है। जिस पर उन्होंने कहा कि ए प्लस हो चुके हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।