होम बीजेपी को मिला अब तक का सबसे युवा अध्यक्ष, पीएम मोदी ने खुद कुर्सी पर बैठाया, पीठ थपथपाकर दी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में मंगलवार (20 जनवरी, 2026) का दिन बेहद खास रहा। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक भावुक और गरिमामय समारोह के बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक रूप से कमान संभाल ली।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इतिहास में मंगलवार (20 जनवरी, 2026) का दिन बेहद खास रहा। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक भावुक और गरिमामय समारोह के बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आधिकारिक रूप से कमान संभाल ली। इस दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने वहां मौजूद हर कार्यकर्ता का दिल जीत लिया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद नितिन नवीन का हाथ थामकर उन्हें अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया। इतना ही नहीं, पीएम ने अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाई और पीठ थपथपाकर इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं।
इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पार्टी के कई दिग्गज नेता मुख्यालय में मौजूद थे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नए अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा राज्यों से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नए अध्यक्ष को बधाई दी।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नबीन जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं। अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया… pic.twitter.com/TVrJPmIw0z
— Narendra Modi (@narendramodi) January 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नितिन नवीन इस कुर्सी तक पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के नेता हैं। पीएम ने लिखा, ‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने पर नितिन नवीन जी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं. वे इस अहम पद पर पहुंचने वाले पार्टी के सबसे युवा नेता हैं. अपने अथक परिश्रम और समर्पण भाव से संगठन के दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए उन्होंने यहां तक का सफर तय किया है.’
प्रधानमंत्री ने नए नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि उनका ऊर्जावान नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं से गहरा जुड़ाव पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगा. उनके नेतृत्व में भाजपा के सभी कार्यकर्ता नए जोश और उत्साह से राष्ट्रसेवा और जनसेवा के अपने संकल्प को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे.’ इस दौरान पीएम मोदी ने एक अभिभावक की भूमिका निभाते हुए नितिन नवीन के परिवार से भी मुलाकात की। उन्होंने परिवार के बच्चों और अन्य सदस्यों से बातचीत की और उन्हें मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
इस सम्मान और स्नेह से अभिभूत नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा किया। अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी, मैं आपका हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, क्योंकि हम जैसे साधारण कार्यकर्ताओं ने हमेशा दूर से देखा है कि आप राष्ट्र सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं.’
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।