होम भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन की दस्तक: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, सबसे युवा अध्यक्ष बनने की ओर कदम

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Jan 19, 2026 10:11 PM

भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन की दस्तक: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, सबसे युवा अध्यक्ष बनने की ओर कदम

भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

भाजपा में पीढ़ी परिवर्तन की दस्तक: नितिन नवीन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए भरा पर्चा, सबसे युवा अध्यक्ष बनने की ओर कदम

भारतीय जनता पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की दिशा में बड़ा कदम सामने आया है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा मुख्यालय में हुई इस औपचारिक प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव अधिकारी के समक्ष उनके समर्थन में प्रस्ताव पत्र जमा किए।

पार्टी के तय कार्यक्रम के अनुसार शाम चार से पांच बजे के बीच नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि शाम पांच से छह बजे तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया चलेगी। यदि इस दौरान केवल नितिन नवीन का ही नामांकन वैध पाया जाता है, तो उन्हें निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। वहीं, किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में उतरने की स्थिति में 20 जनवरी 2026 को मतदान कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन की उम्र 45 वर्ष है और यदि वे इस पद के लिए चुने जाते हैं, तो वे भाजपा के इतिहास में सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था, जिसे अब राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इस बीच नितिन नवीन की पत्नी दीपमाला श्रीवास्तव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को यह भली-भांति पता है कि पार्टी को आगे बढ़ाने की क्षमता किसमें है। उन्होंने नितिन को ‘हीरा’ बताते हुए कहा कि पार्टी ने सही व्यक्ति का चयन किया है और उनकी वर्षों की मेहनत अब रंग लाई है।

नामांकन दाखिल होने के साथ ही पार्टी में नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की औपचारिक घोषणा को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब सभी की निगाहें नामांकन जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद आने वाले अंतिम निर्णय पर टिकी हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)