होम नितिन जी मेरे बॉस हैं, मैं सिर्फ कार्यकर्ता, बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष तो PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 20, 2026 04:50 PM

नितिन जी मेरे बॉस हैं, मैं सिर्फ कार्यकर्ता, बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष तो PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बिहार के कद्दावर नेता नितिन नबीन ने आधिकारिक रूप से पार्टी की कमान संभाली।

नितिन जी मेरे बॉस हैं, मैं सिर्फ कार्यकर्ता, बीजेपी को मिला नया अध्यक्ष तो PM मोदी ने कही ये बड़ी बात

भारतीय जनता पार्टी (BJP) को अपना 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बिहार के कद्दावर नेता नितिन नबीन ने आधिकारिक रूप से पार्टी की कमान संभाली। गौरतलब है कि नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए केवल उनका ही नामांकन आया था, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।

पीएम मोदी बोले- अब अध्यक्ष जी मेरा आकलन करेंगे

नए अध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अपने 55 मिनट के संबोधन में पीएम मोदी ने संगठन और सरकार के बीच के रिश्ते को बहुत ही विनम्रता से परिभाषित किया। पीएम मोदी ने कहा, ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे।’

'राजनीति भोग नहीं, त्याग है'- नितिन नबीन

बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने पहले भाषण में नितिन नबीन ने पार्टी के मूल सिद्धांतों को याद किया। करीब 20 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मेरा निर्वाचन एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान है।' उन्होंने अनुच्छेद 370 और राम मंदिर जैसे ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि हम 'राष्ट्र पहले' के आदर्श पर काम करते हैं।

कांग्रेस और घुसपैठियों पर पीएम का कड़ा प्रहार

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर कटाक्ष किया और कहा, 'जो कांग्रेस की बुराइयों से बचेगा, वही देश में आगे बढ़ेगा।' उन्होंने कहा कि जो पार्टी कभी 400 सीटें जीतती थी, आज 100 सीटों के लिए तरस रही है क्योंकि वे परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रहे। इसके अलावा पीएम ने घुसपैठ की समस्या को देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत भी घुसपैठियों को अपने गरीबों, युवाओं के हक लूटने नहीं दे सकता। घुसपैठिए देश की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा है, उनकी पहचान करके उन्हें वापस उनके देश भेजना बहुत जरूरी है।’

दक्षिण और पूर्व के राज्यों पर रहेगी नजर

पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा और नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन, दोनों ने ही पार्टी के विस्तार की योजना साझा की। जेपी नड्डा ने कहा कि नबीन के नेतृत्व में बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल जैसे राज्यों में भी कमल खिलेगा। वहीं, नितिन नबीन ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि भाजपा का लक्ष्य अब सिर्फ पारंपरिक राज्यों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे कठिन राज्यों में भी पार्टी को मजबूत विकल्प के रूप में स्थापित करना है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)