होम ओवैसी ने बंगाल चुनाव को लेकर खोले पत्ते, बीजेपी से गठबंधन पर दिया समंदर वाला करारा जवाब

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Jan 20, 2026 04:56 PM

ओवैसी ने बंगाल चुनाव को लेकर खोले पत्ते, बीजेपी से गठबंधन पर दिया समंदर वाला करारा जवाब

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को एक ऐसा बयान दिया है जिसने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है।

ओवैसी ने बंगाल चुनाव को लेकर खोले पत्ते, बीजेपी से गठबंधन पर दिया समंदर वाला करारा जवाब

पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (20 जनवरी, 2026) को एक ऐसा बयान दिया है जिसने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। हैदराबाद में मीडिया से बात करते हुए ओवैसी ने बंगाल के चुनावी रण में उतरने के साफ संकेत दिए। उनकी पार्टी की एंट्री से राज्य में मुस्लिम वोट बैंक के समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं, जिसका सीधा नुकसान टीएमसी और कांग्रेस गठबंधन को होने की आशंका है।

चुनाव लड़ने पर ओवैसी का दिलचस्प बयान

जब ओवैसी से बंगाल में चुनाव लड़ने की योजना के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने से पीछे नहीं हटने वाली है। ओवैसी ने कहा, "चुनाव लड़ने में हमें जितना मजा आता है, उतना किसी को नहीं आता होगा." उन्होंने अपनी रणनीति को फिलहाल गुप्त रखते हुए कहा कि "हम इसके लिए सभी पत्ते सही समय पर खोलेंगे." ओवैसी का यह सस्पेंस विरोधी दलों के लिए चिंता का सबब बन गया है।

बीजेपी से हाथ मिलाने पर 'दो टूक' जवाब

इस दौरान ओवैसी से महाराष्ट्र की राजनीति और बीएमसी (BMC) मेयर चुनाव को लेकर भी सवाल दागा गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या AIMIM मेयर पद के लिए बीजेपी का समर्थन करेगी, तो उन्होंने इस संभावना को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने एक मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा, "यह बिल्कुल भी मुमकिन नहीं है. समंदर के दो सिरे कभी नहीं मिल सकते हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) और AIMIM समंदर के दो सिरे ही हैं, जिनका मिलना कभी भी मुमकिन नहीं है."

'मैं मुसलमानों का नेता नहीं बनना चाहता'

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने 25 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक महीने पहले उन्होंने करीब 75 सीटें जीती थीं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय जमीनी मेहनत को दिया। लीडरशिप पर बात करते हुए ओवैसी ने एक बड़ी बात कही। उन्होंने कहा, "हम सालों से जमीन पर काम कर रहे हैं. हमारी टीम पूरी मेहनत करती रही है, तो जाहिर है कि इसका असर लोगों के दिल पर होता है. मैं मुसलमानों का नेता नहीं हूं, न ही बनना चाहता हूं, हमारी पार्टी नेता बनाना जानती है."

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)