होम पाकिस्तान को मिला काला सोना, इस एक कुएं से बदल सकती है अर्थव्यवस्था, एक्सपर्ट्स बोले- अब आएंगे अच्छे दिन

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Apr 17, 2026 06:26 PM

पाकिस्तान को मिला काला सोना, इस एक कुएं से बदल सकती है अर्थव्यवस्था, एक्सपर्ट्स बोले- अब आएंगे अच्छे दिन

पाकिस्तान को तेल और गैस उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जिसे ‘काला सोना’ बताया जा रहा है. Baragzai X-01 कुएं से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, जिससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है.

पाकिस्तान को मिला काला सोना, इस एक कुएं से बदल सकती है अर्थव्यवस्था, एक्सपर्ट्स बोले- अब आएंगे अच्छे दिन

पाकिस्तान को तेल और गैस उत्पादन के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है, जिसे ‘काला सोना’ बताया जा रहा है. Baragzai X-01 कुएं से कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, जिससे देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि इससे विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता कम होगी और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह खोज पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकती है.

कितनी होगी कमाई? आंकड़े चौंकाने वाले

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कुएं से पाकिस्तान को करीब 329 मिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा का फायदा हो सकता है. Kohat District के नशपा ब्लॉक में स्थित यह कुआं फिलहाल रोजाना लगभग 15,000 बैरल तेल और 45 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन करने की क्षमता रखता है.
इसके अलावा, करीब 15 मीट्रिक टन एलपीजी का उत्पादन भी किया जा रहा है. मौजूदा समय में उत्पादन 5,300 बैरल प्रतिदिन (bpd) तेल और 17 mmscfd गैस है, जिसे बढ़ाकर भविष्य में 25,000 bpd तेल और 60 mmscfd गैस तक ले जाने की योजना है.

देश के कुल उत्पादन में बड़ा योगदान

Oil and Gas Development Company Limited के मुताबिक, Baragzai X-01 कुआं देश के इतिहास में सबसे अधिक उत्पादन देने वाला कुआं बन सकता है. यह अकेले पाकिस्तान के कुल कच्चे तेल उत्पादन में लगभग 10% तक योगदान देगा.
कंपनी ने परीक्षण के बाद यहां उत्पादन प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसे एक गेमचेंजर प्रोजेक्ट माना जा रहा है.

रोजाना से सालाना कमाई तक का अनुमान

इस प्रोजेक्ट से पाकिस्तान को बड़े आर्थिक फायदे की उम्मीद है. अनुमान के अनुसार, डेली रेवेन्यू करीब 156 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है, जबकि मासिक स्तर पर यह आंकड़ा लगभग 4.7 अरब रुपए तक जा सकता है.
सालाना आधार पर करीब 204.7 मिलियन डॉलर की कमाई का अनुमान लगाया गया है, जो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे सकता है.

इंफ्रास्ट्रक्चर में भी बड़ा निवेश

इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए कंपनी ने करीब 8 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई है. इसके साथ ही गैस प्रोसेसिंग और कच्चे तेल के स्टोरेज के लिए भी जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है. आने वाले समय में उत्पादन बढ़ने के साथ इसका आर्थिक प्रभाव और ज्यादा दिखाई दे सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)