होम अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर ओमप्रकाश राजभर का हमला, बोले- सपा का घोषणापत्र नहीं, ढकोसला पत्र है

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 27, 2026 08:34 PM

अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर ओमप्रकाश राजभर का हमला, बोले- सपा का घोषणापत्र नहीं, ढकोसला पत्र है

समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए घोषणापत्र को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

अखिलेश यादव के घोषणापत्र पर ओमप्रकाश राजभर का हमला, बोले- सपा का घोषणापत्र नहीं, ढकोसला पत्र है

समाजवादी पार्टी की ओर से गुरुवार को जारी किए गए घोषणापत्र को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने सपा और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की जनता अखिलेश यादव के शासनकाल को भूली नहीं है, जब दलितों की जमीनों पर सपा के गुंडे कब्जा करते थे और महिलाओं के खिलाफ खुलेआम अपराध होते थे।

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव चाहे जितने घोषणापत्र जारी कर लें, लेकिन जनता समझ चुकी है कि समाजवादी पार्टी केवल अपने परिवार के हितों के बारे में सोचती है। उनका आरोप है कि सपा को दूसरी जातियों, धर्मों और वर्गों के लोगों के हितों से कोई लेना-देना नहीं है।

संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने को लेकर भी साधा निशाना

ओमप्रकाश राजभर ने संविधान दिवस के दिन सपा की ओर से घोषणापत्र जारी किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव संविधान हितैषी होने का दिखावा कर रहे हैं, जबकि कार्यक्रम में आजम खान के साथ मंच साझा करते हैं।

राजभर ने कहा कि आजम खान ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया कहा था। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लेकर की गई आजम खान की कथित अभद्र टिप्पणी का भी जिक्र किया। राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी से बड़ा संविधान विरोधी कोई दूसरा नहीं है।

राजभर की आजम खान को चुनौती, मुस्लिम मुख्यमंत्री की मांग उठाने को कहा

सुभासपा प्रमुख ने आजम खान को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वह वास्तव में मुस्लिम समाज के राजनीतिक हितों की चिंता करते हैं, तो उन्हें अगली बार अखिलेश यादव के मंच से किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठानी चाहिए।

राजभर ने सपा के घोषणापत्र को 'ढकोसला पत्र' और 'धोखापत्र' करार दिया। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी का सबसे बुरा हाल होगा और एनडीए लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)