होम परिसीमन बिल पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा यह कदम
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिसीमन को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिसीमन को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन खबरों का भी लगभग खंडन किया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि परिसीमन विधेयक पेश होने के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद लोकसभा और राज्यसभा से अनुपस्थित रह सकते हैं।
अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘परिसीमन’ भाजपा की राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा.
गौरतलब है कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के 37 सांसद हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि यदि सदन में परिसीमन बिल पेश किया जाता है तो सपा के सांसद कार्यवाही से अनुपस्थित रह सकते हैं। इस तरह की खबरों के बीच यह दावा भी किया जा रहा था कि सपा सांसदों की गैरमौजूदगी से केंद्र सरकार के लिए जरूरी 360 मतों का आंकड़ा कम हो सकता है और विधेयक को लोकसभा से पारित कराने की संभावना बढ़ सकती है।
हालांकि, अखिलेश यादव के ताजा बयान को इन अटकलों के बीच पार्टी के रुख के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि परिसीमन का मुद्दा भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से भारी पड़ सकता है।
इधर, केंद्र सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र दोबारा बुलाने का फैसला किया है। इसके तहत लोकसभा की बैठक 30 नवंबर 2026 और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। सरकार ने इस संबंध में दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों से अनुरोध किया है।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए दोनों सदनों की बैठक दोबारा बुलाने का आग्रह किया है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से अनुरोध किया है कि वे आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा को सोमवार, 30 नवंबर 2026 को और राज्यसभा को बुधवार, 2 दिसंबर 2026 को फिर से बुलाएं. कामकाज की जरूरतों को देखते हुए, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर 2026 को समाप्त हो सकती है.
इस विशेष सत्र के दौरान परिसीमन विधेयक को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। वहीं, अखिलेश यादव के बयान के बाद इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।