होम नेपाल में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, 18 की मौत, सेना तैनात, जानिए अब तक के बड़े अपडेट

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Sep 8, 2025 06:53 PM

नेपाल में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, 18 की मौत, सेना तैनात, जानिए अब तक के बड़े अपडेट

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। काठमांडू में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं।

नेपाल में Gen-Z का उग्र प्रदर्शन, 18 की मौत, सेना तैनात, जानिए अब तक के बड़े अपडेट

Nepal Protest News: नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ Gen-Z का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। काठमांडू में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हैं। हालात बेकाबू होने पर प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर सेना को सड़कों पर उतार दिया है।

सुबह शुरू हुआ प्रदर्शन, संसद भवन तक पहुंची भीड़

सोमवार (08 सितंबर, 2025) सुबह 9 बजे राजधानी काठमांडू के माइटिघर क्षेत्र में हजारों युवा हाथों में बैनर और तिरंगा लेकर प्रदर्शन के लिए उतरे। बैनरों पर लिखा था— "भ्रष्टाचार बंद करो, सोशल मीडिया नहीं" और "सोशल मीडिया पर बैन हटाओ"। इस दौरान युवाओं ने राष्ट्रगान भी गाया।

झड़प में 18 की मौत, 50 से अधिक घायल

जैसे ही कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के पास प्रतिबंधित इलाके में घुसने लगे, पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया। हालात बिगड़ने पर हिंसा भड़क गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हुए। घायलों को सिविल और एवरेस्ट अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है।

कर्फ्यू और सेना की तैनाती

प्रदर्शनकारियों द्वारा संसद गेट पर तोड़फोड़ करने के बाद प्रशासन ने राजधानी के अहम इलाकों— राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति आवास, प्रधानमंत्री कार्यालय, सिंग्धु दरबार और अन्य सरकारी संस्थानों के आसपास कर्फ्यू लागू कर दिया। यह कर्फ्यू दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। स्थिति काबू में रखने के लिए सेना को भी तैनात कर दिया गया है।

क्यों लगाया गया सोशल मीडिया बैन?

नेपाल सरकार ने 26 बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (जिनमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब, व्हाट्सऐप, लिंक्डइन, रेडिट शामिल हैं) पर इसलिए बैन लगाया क्योंकि उन्होंने स्थानीय नियमों के तहत रजिस्ट्रेशन और शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने जैसी शर्तें पूरी नहीं कीं। सरकार का कहना है कि जब तक ये प्लेटफॉर्म नियमों का पालन नहीं करते, तब तक बैन नहीं हटेगा।

प्रदर्शनकारियों की मांग

युवाओं का कहना है कि यह कदम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। उनका आरोप है कि सरकार भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगा रही है। प्रदर्शन अब नेपाल के अन्य बड़े शहरों तक भी फैल गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)