होम अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- UP में अब पलायन नहीं प्रगति होती है

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2022 11:23 PM

अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- UP में अब पलायन नहीं प्रगति होती है

अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- UP में अब पलायन नहीं प्रगति होती है

अखिलेश यादव पर बरसे योगी आदित्यनाथ, बोले- UP में अब पलायन नहीं प्रगति होती है

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते सियासी पारा गर्माता जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा ने राम भक्तों पर गोलियां चलाईं, शिवभक्त कांवड़ियों की यात्रा रद्द कर दी। जब हम सत्ता में आए तो राम मंदिर का सपना साकार हुआ। हमारी सरकार ने एक्सप्रेस-वे बनाकर दिल्ली से मेरठ की यात्रा का समय 4 घंटे से घटाकर 40 मिनट कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कि कैसे समाजवादी पार्टी के 'इत्र वाले मित्र' के घर की दीवारों के बीच भारी मात्रा में करेंसी नोट मिले। यह गरीबों का पैसा था, जनता के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले हर परिवार से एक शिकायत आती थी कि हम अपने बेटियों को स्कूल नहीं भेज पाते थे। मुजफ्फरनगर में दंगे हो जाते हैं। गौरव और सचिन की निर्मम हत्या हुई थी क्योंकि वो अपनी बहन को बचाने गए थे ? क्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश गौरव और सचिन की शहायत को भूल गया है ?

उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इनकी हत्या की थी वह लोग गुमराह करके फिर उसी दंगे की आग में झोंकने की साजिश का हिस्सा बनाना चाहते हैं। कैराना में फिर से पलायन कराना चाहते हैं। उत्तर प्रदेश में अब पलायन नहीं होता है, प्रगति होती है। अब 12 लेन के हाई-वे बन रहे हैं। जेवर में दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। युवाओं के लिए रोजगार भी बन रहा है। नहीं तो पहले भर्ती निकलती थी और सैफई खानदान के सब लोगों को भर लिया जाता था। उन्होंने कहा कि हमने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी है। हर गांव का कोई-न-कोई युवक पुलिस में भर्ती हुआ होगा, हर गांव की कोई-न-कोई बेटी पुलिस भर्ती में या फिर शिक्षक बनी होगी। यह लोग पहले भी भर्ती हो सकते थे लेकिन पहले चेहरा देखा जाता था। पहले पैसा लिया जाता था। पहले सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं थी। पहले फ्री राशन नहीं था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)