होम SIR: चुनाव आयोग की ममता बनर्जी को दो टूक- कानून हाथ में लिया तो होगी सख्त कार्रवाई, BLOs के पैसे जारी करने का आदेश
पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात की.
नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है. सोमवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के डेलिगेशन ने चुनाव आयोग से मुलाकात की. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया कि "कानून का राज सर्वोपरि रहेगा" और किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
CEC की चेतावनी: 'संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेंगे'
बैठक के दौरान CEC ज्ञानेश कुमार ने ममता बनर्जी के सवालों का जवाब देते हुए साफ शब्दों में कहा, "यदि कोई भी व्यक्ति कानून अपने हाथ में लेता है, तो आयोग अपनी संवैधानिक शक्तियों के तहत कड़ी कार्रवाई करेगा." चुनाव आयोग ने साफ किया कि SIR से जुड़े कार्यों में लगे अधिकारियों पर किसी भी तरह का दबाव या हस्तक्षेप बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी पार्टी या संगठन की ओर से हो.
TMC नेताओं पर आयोग को धमकाने और तोड़फोड़ का आरोप
आयोग ने बैठक में गंभीर मुद्दे उठाए और बताया कि:
BLOs को राहत: 'तुरंत जारी करें बकाया पैसा'
प्रशासनिक मुद्दों पर आयोग ने सख्त निर्देश दिए हैं:
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।