होम सांसद अरुण सागर ने मातृ शिशु स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सदन में उठाया मुद्दा

समाचारदेशप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशदिल्ली Alert Star Digital Team Feb 2, 2026 02:42 PM

सांसद अरुण सागर ने मातृ शिशु स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सदन में उठाया मुद्दा

स्वस्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सरकार से विशेष पैकेज देने की मांग

सांसद अरुण सागर ने मातृ शिशु स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सदन में उठाया मुद्दा

शाहजहांपुर | भाजपा सांसद अरुण सागर ने सदन में नियम 377 के अधीन मातृ शिशु स्वास्थ सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुद्दा उठाया। कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ संकेतक राष्ट्रीय एवं राज्य औसत की तुलना अत्यंत चिंताजनक है ।उन्होंने मांग की है कि आशा और एएनएम सुदृढ़ीकरण तथा गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए विशेष केंद्रीय सहायता पैकेज का प्रावधान किया जाए। 

सांसद अरुण सागर ने कहा कि उपलब्ध डेटा के अनुसार स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है कि जिले के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संकेतक राष्ट्रीय एवं राज्य औसत की तुलना में अत्यंत चिंताजनक स्थिति में हैं। चार एएनसी जांच प्राप्त करने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत जहाँ राष्ट्रीय औसत 85.69% है, वहीं शाहजहापुर में यह केवल 81.65% है। नवजात शिशुओं को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान की दर 75.91% दर्ज हुई है. जो राष्ट्रीय (90.55%) एवं राज्य (93.41%) औसत से काफी कम है। कम वजन वाले शिशुओं का प्रतिशत 15.88% है, जो राष्ट्रीय स्तर (13.92%) से अधिक है और शिशु स्वास्थ्य पोषण की गंभीर समस्या की ओर संकेत करता है। सामुदायिक स्वास्थ्य प्रणाली की स्थिति भी इसी प्रकार चिंताजनक है। आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक इग-किट उपलब्धता जहाँ राष्ट्रीय औसत 87.86% है, वहीं शाहजहांपुर में यह केवल 37.74% है, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को प्रत्यक्ष रूप से बाधित कर रहा है। जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानको (NQAS) की पात्रता मात्र 19.94% है, जो राज्य औसत 26.46% एवं राष्ट्रीय 21.89% से भी कम है। यह स्थिति दर्शाती है कि जिले के मातृ-शिशु स्वास्थ्य, संसाधन क्षमता एवं गुणवत्ता मानकों में तत्काल और लक्षित हस्तक्षेप की आवश्यकता है। सांसद ने कहा कि उन्होने सदन में मांग की है कि केंद्र सरकार से अनुरोध करता हूँ कि उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले को स्वास्थ्य सुधार की प्राथमिकता सूची में शामिल कर, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन, आशा और एएनएम सुदृढीकरण तथा गुणवता अधोसंरचना के विकास के लिए विशेष केंद्रीय सहायता पैकेज प्रदान किया जाए।

सांसद ने बताया कि उनके द्वारा लगातार सदन से लेकर सरकार के शीर्ष नेतृत्व तक शाहजहांपुर की समस्याओं को रख रहे हैं। उनकी जो भी मांगे होती है उस पर सरकार संज्ञान लेकर कार्रवाई भी करती है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जो भी मांग की गई, उम्मीद है कि इस पर भी बहुत जल्द संज्ञान लिया जाएगा ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)