होम अजित पवार के पास थी BJP की पोल खोलने वाली फाइल, संजय राउत का राज्यसभा में सनसनीखेज दावा
शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को राज्यसभा में एक ऐसा बयान दिया है जिससे महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक की सियासत गरमा गई है.
नई दिल्ली: शिवसेना (UBT) के सांसद संजय राउत ने सोमवार को राज्यसभा में एक ऐसा बयान दिया है जिससे महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक की सियासत गरमा गई है. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान बोलते हुए राउत ने एनसीपी नेता अजित पवार की विमान दुर्घटना में हुई मौत को 'रहस्यमय' बताया और दावा किया कि "अजित पवार के पास बीजेपी की एक फाइल थी, जो उनके साथ ही विमान में थी."
'15 जनवरी को दी थी धमकी, 10 दिन बाद मौत हो गई'
संजय राउत ने सदन में दावा किया कि 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले को लेकर अजित पवार ने 15 जनवरी को बीजेपी को जवाब दिया था. राउत ने कहा, "अजित पवार ने कहा था कि अगर आप सिंचाई घोटाले का आरोप लगाते हो, तो पैसा सिर्फ हमने नहीं खाया, बीजेपी ने भी इसमें जमकर पैसा खाया है. भारतीय जनता पार्टी की फाइल मेरे पास है. 15 जनवरी को ये बयान आया और उसके करीब 10 दिन बाद अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई."
'वो फाइल हमेशा साथ रखते थे, न्यायिक जांच हो'
राउत ने विमान हादसे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह घटना संदेह के घेरे में है. उन्होंने कहा, "मैं आरोप नहीं लगा रहा हूं लेकिन ये बहुत रहस्यपूर्ण है. मेरी जानकारी है कि अजित पवार हमेशा वो फाइल अपने पास रखते थे. जब वो मुंबई से बारामती के लिए निकले तब भी वो फाइल उनके पास थी. आधे घंटे में उनकी मौत हो गई. वो फाइल कहां गई? इसकी स्वतंत्र न्यायिक जांच होनी चाहिए."
'सोनम वांगचुक जिंदा भी हैं या नहीं?'
संजय राउत ने लोकतंत्र और न्यायपालिका पर भी तीखे हमले किए.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।