होम सांसद अरुण सागर बोले- यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा तथा तथा यह महत्वाकांक्षी और भविष्य केंद्रित

समाचारदेशअर्थ व बाजारप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेशबिहारदिल्लीउत्तराखंडराजस्थानमध्य-प्रदेशझारखण्ड Sanjeev Kumar Saxena Feb 2, 2026 11:22 AM

सांसद अरुण सागर बोले- यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा तथा तथा यह महत्वाकांक्षी और भविष्य केंद्रित

सांसद ने बजट को लेकर प्रधानमंत्री और वित्तमंत्री का आभार जताया, कहा-इस बजट में सभी का खास ध्यान रखा गया

सांसद अरुण सागर बोले- यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को और अधिक मजबूत करेगा तथा तथा यह महत्वाकांक्षी और भविष्य केंद्रित

शाहजहांपुर | देश का का बजट आने के बाद भाजपा सांसद अरुण सागर ने बजट की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस बजट से देश वासियों को उम्मीद जगी है। इस बजट में रोजगार बढ़ाने, किसानो की मदद, शिक्षा और स्वास्थ को और बेहतर बनाने, महिलाओं को मजबूत करने सड़क और रेल जैसी बुनियादी सुविधाओं का खास ध्यान रखा गया है। सांसद ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मजबूत और जन केंद्रित नेतृत्व में आज भारत नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। बजट आने के बाद सांसद ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया है ।

सांसद ने कहा कि आज जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण  ने यह बजट पेश किया, तो यह स्पष्ट हो गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना अब सिर्फ सपना नहीं रहा—यह हकीकत बनने की राह पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रयासों से पेश किया गया यह बजट बहुत ही अच्छा और उम्मीद जगाने वाला है। यह बजट साफ दिखाता है कि विकास सिर्फ बातों में नहीं, बल्कि गाँव-गरीब-मध्यम वर्ग तक सच में पहुंचेगा। प्रधानमंत्री की सोच के अनुरूप यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता (किसान) और नारी शक्ति पर केंद्रित है। इसमें विकास के चार प्रमुख इंजन, कृषि, एमएसएमई, निवेश और निर्यात को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने हमेशा यही संदेश दिया है कि विकास तभी सार्थक है, जब वह आखिरी छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। यह बजट उसी संदेश को और मजबूती देता है।

सांसद ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री ने हमेशा कहा है कि अन्नदाता हमारा सबसे बड़ा आधार है। इस बजट में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई है, जो 100 कम उत्पादकता वाले जिलों में 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाएगी। नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा सपना है कि हर युवा को सम्मानजनक रोजगार मिले। इस बजट में स्किलिंग, एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट और एंटरप्राइज पर हाई-पावर्ड कमिटी का गठन, सर्विस सेक्टर में फोकस, फुटवियर-लेदर जैसे क्षेत्रों में 22 लाख नए रोजगार के अवसर ये सब युवाओं को सशक्त बनाने के ठोस प्रयास हैं।

Sanjeev Kumar Saxena

Sanjeev Kumar Saxena

Mr. Sanjeev Kumar Saxena is Editor at Alert Star News published from Shahjahanpur, Uttar Pradesh, India.

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)