होम अमेरिका से टैरिफ जंग के बीच RIC की सक्रिय कूटनीति, रूस-चीन के साथ बढ़ा भारत का रणनीतिक तालमेल

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Aug 13, 2025 05:49 PM

अमेरिका से टैरिफ जंग के बीच RIC की सक्रिय कूटनीति, रूस-चीन के साथ बढ़ा भारत का रणनीतिक तालमेल

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए रूस और चीन के साथ कूटनीतिक मोर्चा मजबूत करना शुरू कर दिया है। रूस-भारत-चीन (RIC) मंच एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस माह के अंत में रूस जाएंगे.

अमेरिका से टैरिफ जंग के बीच RIC की सक्रिय कूटनीति, रूस-चीन के साथ बढ़ा भारत का रणनीतिक तालमेल

अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए रूस और चीन के साथ कूटनीतिक मोर्चा मजबूत करना शुरू कर दिया है। रूस-भारत-चीन (RIC) मंच एक बार फिर तेजी से सक्रिय हो रहा है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस माह के अंत में रूस जाएंगे, जबकि चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को भारत दौरे पर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक, भारत इस त्रिपक्षीय मंच को फिर से मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

RIC पर फिर से जोर

रूस ने RIC सहयोग को पुनर्जीवित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं और चीन ने भी इसका खुला समर्थन किया है। भारत ने इस पर ‘सावधानीपूर्ण लेकिन सकारात्मक’ रुख अपनाने के संकेत दिए हैं। जानकार मानते हैं कि यह पहल अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबाव के बीच एक रणनीतिक संतुलन बनाने की कोशिश है।

जयशंकर की रूस यात्रा

विदेश मंत्री जयशंकर की रूस यात्रा के दौरान ऊर्जा, रक्षा और व्यापार सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत होगी। रिपोर्ट के अनुसार, NSA अजीत डोभाल भी इस महीने रूस का दौरा कर सकते हैं, जिससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक वार्ता और गहरी होगी।

चीन के विदेश मंत्री का भारत दौरा

चीन के विदेश मंत्री वांग यी 18 अगस्त को नई दिल्ली पहुंचकर NSA अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। चर्चा में सीमा विवाद, व्यापार और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे शामिल होंगे। यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन से पहले हो रही है, जिससे इसकी अहमियत और बढ़ जाती है।

टैरिफ विवाद का असर

हाल के हफ्तों में भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद तेज हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय उत्पादों पर शुल्क बढ़ाने का ऐलान किया है, जो 27 अगस्त से लागू होगा। जवाब में भारत भी कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में है। ऐसे हालात में रूस और चीन के साथ भारत की नजदीकी, क्षेत्रीय और वैश्विक शक्ति संतुलन के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)