होम UP: डिप्टी सीएम का सपा पर हमला- अपराधियों से गहरा रिश्ता, योगी सरकार रहम नहीं करेगी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Aug 13, 2025 05:36 PM

UP: डिप्टी सीएम का सपा पर हमला- अपराधियों से गहरा रिश्ता, योगी सरकार रहम नहीं करेगी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मंगलवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता सदन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपराधियों से जुड़ाव का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

UP: डिप्टी सीएम का सपा पर हमला- अपराधियों से गहरा रिश्ता, योगी सरकार रहम नहीं करेगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में मंगलवार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता सदन और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर अपराधियों से जुड़ाव का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों या उन्हें संरक्षण देने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विपक्ष का पलटवार और वॉकआउट

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में "रक्षक ही भक्षक" बन गए हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इस बयान के बाद सपा सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

सपा के मुकुल यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 10 हत्याएं हो रही हैं, जबकि किरणपाल कश्यप ने आरक्षण में हकमारी का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नेता पीलीभीत में मंदिर की जमीन तक कब्जा कर रहे हैं।

अपराध के आंकड़ों पर बहस

लाल बिहारी यादव ने 1 जनवरी 2025 से 15 जुलाई 2025 तक के आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बड़ी वृद्धि हुई है। उन्होंने शाहजहांपुर पुलिस पर पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप भी लगाया।

मौर्य का जवाब — "मुंगेरी लाल के सपने"

डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि सपा 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने के सपने देख रही है, लेकिन यह "मुंगेरी लाल के सपनों" जैसा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई हो रही है और जनता जानती है कि सपा और माफिया के बीच गहरा रिश्ता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)