होम Independence Day 2025: लाल किले पर समारोह देखने का सुनहरा मौका, ऐसे करें टिकट बुकिंग
देश इस साल 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों और यूट्यूब पर होगा, लेकिन कई लोग लाल किले से इस ऐतिहासिक पल को प्रत्यक्ष रूप से देखना चाहते हैं।
नई दिल्ली: देश इस साल 15 अगस्त को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियों में जुटा है। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टीवी चैनलों और यूट्यूब पर होगा, लेकिन कई लोग लाल किले से इस ऐतिहासिक पल को प्रत्यक्ष रूप से देखना चाहते हैं। अगर आप भी इस भव्य समारोह में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन टिकट बुक करना होगा।
लाल किले के लिए ऑफलाइन टिकट रक्षा मंत्रालय के अधिकृत काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि, इन काउंटरों का पता पहले आपको मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से लेना होगा। यह प्रक्रिया थोड़ी समय लेने वाली हो सकती है।
ऑनलाइन बुकिंग कहीं अधिक सरल है। इच्छुक व्यक्ति e-invitations.mod.gov.in पर जाकर कुछ आसान चरणों में टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुकिंग 13 अगस्त से शुरू हो चुकी है और पोर्टल एक्टिव है।
आपके ई-टिकट में क्यूआर कोड और सीटिंग विवरण होगा। इसे उसी मोबाइल में सेव रखें, जिसे आप समारोह के दिन साथ ले जाएंगे, ताकि गेट पर स्कैन करके प्रवेश मिल सके।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।