होम महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद इमरान मसूद की शिंदे-पवार को चेतावनी, बोले- BJP अपने ही सहयोगियों को खा गई

समाचारराजनीतिप्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 17, 2026 05:07 PM

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद इमरान मसूद की शिंदे-पवार को चेतावनी, बोले- BJP अपने ही सहयोगियों को खा गई

महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की फितरत अपने ही सहयोगी दलों को खत्म करने की है।

महाराष्ट्र निकाय चुनाव के बाद इमरान मसूद की शिंदे-पवार को चेतावनी, बोले- BJP अपने ही सहयोगियों को खा गई

महाराष्ट्र में हुए नगर निकाय चुनावों के परिणाम आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की फितरत अपने ही सहयोगी दलों को खत्म करने की है। मसूद ने खास तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें अपनी स्थिति पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है, नहीं तो उनका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ सकता है।

'अगले चुनाव तक अस्तित्व खत्म हो जाएगा'

इमरान मसूद ने कांग्रेस के प्रदर्शन का बचाव करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपनी जगह पर कायम है, लेकिन बीजेपी के साथ जाने वाले दलों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने घटक दलों को चेतावनी देते हुए कहा, "हमारी स्थिति पर क्या कहा जाए, हम जहां थे, वहीं पर खड़े हैं, लेकिन एकनाथ शिंदे और अजित पवार से पूछिए कि वह कहां खड़े हैं. अगले चुनाव तक उनका अस्तित्व खत्म हो जाएगा. इसलिए उनको विचार करना चाहिए."

45 साल की सत्ता जाने पर शिवसैनिकों को दी नसीहत

बीएमसी चुनाव में कांग्रेस को मिली 24 सीटों पर मसूद ने कहा कि पहले भी उनके पास लगभग इतनी ही सीटें थीं, इसलिए पार्टी की स्थिति में कोई गिरावट नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने मुंबई महानगरपालिका (BMC) में शिवसेना के दबदबे के खत्म होने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जो लोग बीएमसी में शिवसेना का झंडा बुलंद करते थे, उन्हें सोचना चाहिए कि 45 साल बाद वहां से उनका कब्जा खत्म हो गया है, चाहे वह उद्धव गुट हो या शिंदे गुट।

उन्होंने एनसीपी की स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि अजित पवार को भी राजनीतिक रूप से कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी अपने घटक दलों को खत्म करने पर ज्यादा विश्वास करती है."

'पार्टी बचानी है तो सत्ता का मोह छोड़ें'

कांग्रेस सांसद ने बीजेपी के सहयोगी दलों को स्पष्ट सलाह दी कि अगर वे अपना अस्तित्व बचाना चाहते हैं, तो उन्हें एनडीए का साथ छोड़ना होगा। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, "अगर पार्टी बचानी है तो सरकार को छोड़िए, सत्ता का मोह छोड़ दीजिए. वरना आपकी पार्टी खत्म हो जाएंगी."

गौरतलब है कि देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी के चुनाव नतीजों में बीजेपी ने बड़ी बढ़त हासिल की है। आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) को 65 सीटें मिली हैं। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना 29 सीटों पर और कांग्रेस 24 सीटों पर सिमट गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)