होम योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Sep 1, 2022 07:47 PM

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

योग प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं ने जीते तीन गोल्ड मेडल

लखनऊ, 1 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं एंजल आनन्द, मृदुल कश्यप एवं उम्मे फरवा ने अन्तर-विद्यालयी योग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता काउन्सिल फॉर द इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में कानपुर में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर योग कौशल व दमखम का प्रदर्शन किया। अण्डर-17 आयुवर्ग की प्रतियोगिताओं में सी.एम.एस. कीे होनहार छात्राओं ने विभिन्न योगासनों, यौगिक क्रियाओं एवं शारीरिक क्षमता का जोरदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। इन छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता के रनरअप का खिताब भी अपने नाम किया है। अब ये छात्रायें झारखण्ड की राजधानी रांची में आयोजित होने वाली नेशनल लेवल प्रतियोगिता में अपने कौशल का परचम लहरायेंगी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन प्रतिभाशाली छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी छात्रों को योग करने की सलाह दी है। और कहा योग हमारी महान साँस्कृतिक विरासत का ही एक अंग है तथापि वर्तमान जीवन शैली को देखते हुए यौगिक क्रियाओं से भावी पीढ़ी को अवगत कराना हम सबका परम दायित्व है ताकि एक स्वस्थ एवं समृद्ध समाज की स्थापना संभव हो सके।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)