होम अवनीश अवस्थी रिटायर, आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2022 09:50 PM

अवनीश अवस्थी रिटायर, आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

अवनीश अवस्थी रिटायर, आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

अवनीश अवस्थी रिटायर, आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को मिला गृह विभाग का अतिरिक्त चार्ज

यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी की रिटायरमेंट के बाद यूपी में आईएएस अधिकारी संजय प्रसाद को गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अवनीश अवस्थी को सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे भरोसेमंद अधिकारी माना जाता था। अवनीस अवस्थी 31 अगस्त को रिटायर हो गए। हालांकि कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें एक्सटेंशन मिलेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।


भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1987 बैच के अधिकारी अवनीश अवस्थी को 31 जुलाई, 2019 को गृह विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 1987 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी के पास गृह विभाग के अलावा यूपीडा व उपसा सीईओ, ऊर्जा, कारागार एवं सुधार प्रशासन, सतर्कता, पासपोर्ट-वीजा और डीजी जेल का भी चार्ज था। साल 2017 में योगी सरकार बनने के बाद अवनीश अवस्थी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस राज्य बुलाया गया था। 

अपर मुख्य सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन अवनीश कुमार अवस्थी के सम्मान में 31 अगस्त की रात 8 बजे पुलिस ऑफिसर्स मेस में डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। अवनीश अवस्थी की रिटायरमेंट की खबरों के बीच तीन अधिकारियों के नाम की चर्चा थी जिनके बारे में कहा जा रहा था कि इन्हें गृह विभाग मिल सकता है। इनमें  अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा दीपक कुमार और प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात का नाम शामिल था।  फिलहाल गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को ही सौंपा गया है। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)