होम कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में शशि थरूर का उतरना तय!

समाचारदेश Alert Star Digital Team Aug 31, 2022 09:44 PM

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में शशि थरूर का उतरना तय!

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में शशि थरूर का उतरना तय!

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में शशि थरूर का उतरना तय!

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरने की अटकलें लगाई जा रही हैं। जी-23 का हिस्सा रहे शशि थरूर की दावेदारी से कांग्रेस में मतभेद देखने को मिल सकते हैं। इस बीच केरल कांग्रेस के अध्यक्ष के. सुधाकरण ने कहा कि शशि थरूर योग्य नेता हैं और वह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए उतर सकते हैं क्योंकि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है। सुधाकरण ने कहा कि यदि शशि थरूर चुनाव लड़ना चाहते हैं तो फिर उन पर आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है। कांग्रेस एक लोकतांत्रिक दल है और उसके नेताओं को हक है कि वह पार्टी के सर्वोच्च पद के लिए चुनाव में उतरें।सुधाकरण ने कहा, 'इसमें हैरानी की बात क्या है? क्या वह एक योग्य उम्मीदवार नहीं हैं? कांग्रेस के सभी सदस्यों को चुनाव में उतरने की आजादी और अधिकार है क्योंकि यह एक लोकतांत्रिक दल है। यदि वह लड़ना ही चाहते हैं तो ऐसा कर सकते हैं। पार्टी उनके फैसले को स्वीकार करेगी। यदि मुझे वोट मिल जाएं तो फिर मैं ही जीत जाऊंगा।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास यह ताकत है कि वह लोकतांत्रिक तरीकों से सभी मसलों का हल कर सके। बता दें कि शशि थरूर ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। मंगलवार को इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा था कि एक बार चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाए। फिर वह अपनी उम्मीदवारी के बारे में फैसला लेंगे। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)