होम यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी राहत, कक्षा नौ और 11 के रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ी तारीख
यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी राहत, कक्षा नौ और 11 के रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़ी तारीख
यूपी बोर्ड में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ व 11 में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 सितम्बर तक बढ़ा दी है। छूटे हुए छात्र पंजीकरण कर सकते हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में 650 से अधिक राजकीय इंटर कॉलेज, अशासकीय विद्यालय, वित्तविहीन स्कूल हैं। दोनों कक्षाओं में 80 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के पंजीकरण हो चुके हैं। स्कूलों में अभी भी दाखिले हो रहे हैं। जिसके चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद ने पंजीकरण की तारीख बढ़ायी है।
बहुत से छात्रों का पंजीकरण रह गया था। पंजीकरण के लिए आवेदन बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य अध्ययनरत छात्रों से 50 रुपये प्रति छात्र चालान के माध्यम से कोषागार में धनराशि जमा करके ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।