होम देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट संस्थानों में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 3, 2022 06:52 PM

देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट संस्थानों में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट संस्थानों में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट संस्थानों में सी.एम.एस. के तीन छात्र चयनित

लखनऊ, 3 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के तीन मेधावी छात्रों मो. फरजाक रजा, अदिति अग्रवाल एवं शुभराज सहगल ने देश के प्रतिष्ठित मैनेजमेन्ट संस्थानों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। कॉमन एडमीशन टेस्ट (कैट) परीक्षा के माध्यम से चयनित इन छात्रों में सी.एम.एस. चौक कैम्पस के छात्र मो. फरजाक रजा आई.आई.एम. कोझीकोड में चयनित हुए हैं जबकि इसी कैम्पस की अदिति अग्रवाल ने आई.आई.एम. लखनऊ में अपना चयन सुनिश्चित किया है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र शुभराज सहगल भी आई.आई.एम. लखनऊ में उच्चशिक्षा हेतु चयनित हुए हैं। सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. की इस मेधावी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विद्यालय की शिक्षा पद्धति के अनुसार ‘सर्वधर्म समभाव’ एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को जहाँ पर रहेंगे, वहीं पर प्रवाहित करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

                सी.एम.एस. छात्र फरजाक रजा ने चौक कैम्पस से आई.एस.सी. (12वीं) की बोर्ड परीक्षा 94.50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की है जबकि अदिति अग्रवालन ने इसी कैम्पस से आई.एस.सी. की परीक्षा 94.50 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र शुभराज सहगल ने आई.एस.सी. की परीक्षा उच्च अंको से उत्तीर्ण की है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को आई.ए.एस., इन्जीनियरिंग, मेडिकल व अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज हेतु लगातार प्रोत्साहित करता है, साथ ही विदेशों के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु प्रेरित करता है। इसी का परिणाम है कि सी.एम.एस. के छात्र भारी संख्या में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)