होम विभिन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों का लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Nov 14, 2023 07:15 PM

विभिन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों का लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

विभिन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों का लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

विभिन्न देशों से पधारे प्रतिभागी छात्रों का लखनऊ में हुआ भव्य स्वागत

लखनऊ, 14 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस द्वारा आयोजित चार दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय विज्ञान ओलम्पियाड ‘क्वान्टा-2023’ का भव्य उद्घाटन कल 15 नवम्बर, बुधवार को अपरान्हः 4.00 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इस ओलम्पियाड में विश्व के 8 देशों रूस, ब्राजील, नेपाल, थाईलैण्ड, मलेशिया, जर्मनी, श्रीलंका एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों के छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन समारोह में सी.एम.एस. छात्र देश-विदेश से पधारी छात्र टीमों के सम्मान में रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। यह ओलम्पियाड भावी वैज्ञानिकों के दृष्टिकोण में सकारात्मक लाने एवं विज्ञान का प्रयोग मानवता की खुशहाली के लिए करने हेतु प्रेरित करेगा।

             ‘क्वान्टा-2023’ में प्रतिभाग हेतु देश-विदेश की छात्र टीमों के आने का सिलसिला आज दिन भर जारी रहा तथापि देश-विदेश से पधारी विभिन्न छात्र टीमों का लखनऊ में भव्य स्वागत हुआ। लखनऊ आगमन पर यह छात्र दल काफी प्रसन्नचित व उत्साहित दिख रहे थे। आज देर रात व कल प्रातः तक देश-विदेश से कई और छात्र टीमें पधारेंगी। ‘क्वान्टा-2023’ का आयोजन 15 से 18 नवम्बर तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस ओलम्पियाड में  देश-विदेश के छात्रों के लिए डिबेट (वाद-विवाद), द आर्टिसंस गिल्ड (कोलाज मेकिंग), मैथमेटिक्स एवं मेन्टल एबिलिटी क्विज, वाटर क्राफ्ट रेस, आब्स्टेकल रोबोट रेस आदि रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)