होम चार राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? रिजल्ट से पहले ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया दावा
चार राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? रिजल्ट से पहले ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया दावा
देश में हो रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद किसी सरकार बनेगी? रिजल्ट से पहले ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा कर दिया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में सुशासन का कमल खिल रहा है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान को लेकर कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की लहर चल रही है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव में छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान कांग्रेस से भाजपा छीन रही है।
मध्य प्रदेश में बीजेपी की लगातार सरकार चली आ रही है। इस बार भी चुनाव जीत रहे हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल चल रहा है। फाइनल 2024 के लोकसभा की तैयारी भाजपा ने यूपी विधानसभा चुनाव जीत के साथ शुरू कर दी है। मौर्य ने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है। पार्टी की आंधी चल रही है। तीसरी बार पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की जीत होगी। विरोधी दलों को लेकर कहा कि भाजपा अकेले दम पर 2014 से विरोधी दल कांग्रेस, सपा-बसपा से लड़ रही है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।