होम नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के दो छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Oct 29, 2023 07:19 PM

नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के दो छात्र चयनित

नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के दो छात्र चयनित

नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के दो छात्र चयनित

लखनऊ, 29 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के दो मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) में अन्तिम रूप से चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के इन चयनित छात्रों में सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्र सात्विक वर्मा एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के छात्र यशवर्धन सिंह शामिल है। इन प्रतिभाशाली छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, साक्षात्कार, ऑफीसर टास्क, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, टीम कौशल, सामाजिक कौशल एवं चिकित्सा परीक्षण आदि के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन प्राप्त करने की योग्यता अर्जित कर ली है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कि सी.एम.एस. छात्रांे ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।सी.एम.एस. परिवार को अपने इन होनहार छात्रों की सफलता एवं सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने के जज्बे पर गर्व है। यह बड़े गर्व की बात है कि सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर सी.एम.एस. का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)