होम क्या रोहित शर्मा से बेहतर टेस्ट कप्तान थे विराट कोहली? मैथ्यू हेडेन के बयान से छिड़ी बहस

समाचारखेल Alert Star Digital Team Mar 10, 2023 09:34 PM

क्या रोहित शर्मा से बेहतर टेस्ट कप्तान थे विराट कोहली? मैथ्यू हेडेन के बयान से छिड़ी बहस

क्या रोहित शर्मा से बेहतर टेस्ट कप्तान थे विराट कोहली? मैथ्यू हेडेन के बयान से छिड़ी बहस

क्या रोहित शर्मा से बेहतर टेस्ट कप्तान थे विराट कोहली? मैथ्यू हेडेन के बयान से छिड़ी बहस

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में पहली पारी में 480 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन ने शतक लगाए और इन दोनों की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया।

मैच के पहले और दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने जिस तरह से भारतीय गेंदबाजों का सामना किया, उसके बाद से एक बहस और शुरू हो गई है कि क्या टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा से बेहतर कप्तान विराट कोहली थे? मैच के पहले और दूसरे दिन रोहित की कप्तानी पर अंगुली उठी है और अंगुली उठाने वालों में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडेन भी शामिल हैं।

इसे भी अश्विन ने कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ा, BGT में झटके सबसे ज्यादा विकेट

हेडेन ने मैच के दौरान कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम कप्तान के तौर पर विराट कोहली को मिस कर रही है। उनकी रणनीति एकदम प्वॉइंट पर होती थी। रोहित शर्मा बेकार कप्तान नहीं हैं, लेकिन वह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना पाए हैं।' ख्वाजा ने 180 जबकि ग्रीन ने 114 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने 170 रनों तक ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, कप्तान स्टीव स्मिथ और पीटर हैंड्सकॉम्ब के विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद ख्वाजा और ग्रीन ने मिलकर स्कोर 378 रनों तक पहुंचाया।

इसे भी ख्वाजा और ग्रीन का कमाल, 44 साल बाद ये कारनामा करने वाली पहली जोड़ी

ऑस्ट्रेलिया ने 409 रनों पर आठवां विकेट गंवाया था, लेकिन इसके बाद टॉड मर्फी और नाथन लियोन ने मिलकर स्कोर 480 के करीब पहुंचाया। लियोन 34 जबकि मर्फी 41 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)