होम चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बने ये पांच रिकॉर्ड्स, आर अश्विन और उस्मान ख्वाजा चमके

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2023 09:22 PM

चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बने ये पांच रिकॉर्ड्स, आर अश्विन और उस्मान ख्वाजा चमके

चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बने ये पांच रिकॉर्ड्स, आर अश्विन और उस्मान ख्वाजा चमके

चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बने ये पांच रिकॉर्ड्स, आर अश्विन और उस्मान ख्वाजा चमके

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच के शुरुआती दो दिन ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिला है।

पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए थे, जबकि दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 77 ओवर खेलते हुए 6 विकेट खोकर 225 रन बनाए। इस दौरान उस्मान ख्वाजा (180) दोहरे शतक से चूके और कैमरन ग्रीन ने अपने करियर का पहला शतक भी जड़ा। दूसरे दिन के आखिरी सेशन में अश्विन ने नाथन लियोन को आउट करके सीरीज में दूसरी बार पांच विकेट हासिल किया। यहां हम आपको चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बने पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

उस्मान ख्वाजा और ग्रीन के बीच दोहरी शतकीय साझेदारी
स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बनाने का रिकॉर्ड बनाया। 44 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की किसी जोड़ी ये कारनामा करके दिखाया है। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 358 गेंद में 208 रन की साझेदारी हुई। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी द्वारा सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एलन बॉर्डर और किम ह्यूजेस के नाम है।

कैमरन ग्रीन का शतक
अंगुली की सर्जरी के कारण पहले दो टेस्ट में नहीं खेलने वाले कैमरन ग्रीन ने 170 गेंद में 18 चौकों की मदद से 114 रन की पारी खेली। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की ओर से वह छठे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपना मेडेन टेस्ट शतक भारत में जड़ा हो। इससे पहले लेस फेवेल, पॉल शीहन, डीन जोन्स, माइकल क्लार्क और ग्लेन मैक्सवेल ने ये कारनामा करके दिखाया है।

ख्वाजा ने स्मिथ को पीछे छोड़ा
भारत में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा एक पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने के मामले में उस्मान ख्वाजा ने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने भारत के खिलाफ जारी मैच में पहली पारी में 422 गेंदों का सामना करते हुए 180 रन बनाए। ये भारत में एक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च स्कोर है। मैथ्य (203) दूसरे और जोन्स (210) पहले स्थान पर हैं। स्मिथ के नाम 178 रन है।

शमी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में तेज गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा है। लेकिन चौथे टेस्ट मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कुछ ज्यादा ही मशक्कत करनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान शमी ने 31 ओवर में 134 रन देकर दो विकेट लिए। अगस्त 2014 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि शमी ने इतने ओवर गेंदबाजी की हो। पिछली बार उन्होंने एक टेस्ट मैच के दौरान 28 ओवर गेंदबाजी की थी।

अश्विन ने नाथन लियोन की बराबरी की
भारत के स्टार स्पिनर आर अश्विन ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अश्विन को 6 विकेट कैमरून ग्रीन, ऐलेक्स कैरी, टॉड मर्फी, नाथन, ट्रेविस हेड और मिशेल स्टार्क के रूप में मिले। इन 6 विकेटों के साथ अश्विन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जबकि उन्होंने इस लिस्ट में नाथन लियोन की बराबरी कर ली है। दोनों गेंदबाज के नाम अब 113-113 विकेट हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)