होम पठान ओटीटी रिलीज में दिखाए जाएंगे डिलीटेड सीन, पता चलेगी पिछली कहानी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2023 09:27 PM

पठान ओटीटी रिलीज में दिखाए जाएंगे डिलीटेड सीन, पता चलेगी पिछली कहानी

पठान ओटीटी रिलीज में दिखाए जाएंगे डिलीटेड सीन, पता चलेगी पिछली कहानी

पठान ओटीटी रिलीज में दिखाए जाएंगे डिलीटेड सीन, पता चलेगी पिछली कहानी

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने इस साल इतिहास रच दिया। लोगों ने इस मूवी को खूब प्यार दिया। फिल्म में शाहरुख खान का कोई धर्म नहीं है, अब फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस पर बात की है।

उन्होंने बताया कि पठान के किरदार से जुड़ा एक डिलीटेड सीन है जो कि ओटीटी में डाला जा सकता है। सिद्धार्थ ने बताया कि आदित्य चोपड़ा, पठान के राइटर श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला एक ही विचारधारा के हैं।

एडिट हो गया वो हिस्सा
पठान मं दीपिका पादुकोण शाहरुख खान से पूछती हैं कि क्या वह मुस्लिम है। इस पर वह बताते हैं कि अफगान गांव में बच्चों की जान बचाने के बाद उनका नाम पठान पड़ा। Galatta Plus से बातचीत में सिद्धार्थ ने बताया, हम चारों का एक ही बिलीफ सिस्टम है। हमें एक ही तरह की फिल्में पसंद हैं और देखते हुए बड़े हुए हैं। हमारी भावनाएं भी एक सी हैं। इसलिए उसका कोई नाम नहीं है और वह एक थिएटर में मिला था जिसका नाम नवरंग था, ये हिस्सा एडिट हो गया। हो सकता है यह आपको ओटीटी वर्जन में देखने को मिल जाए।

बेहतर फिल्म बनाने का दवाब
हम में से किसी ने इसको छोटा नहीं समझा, हमें लगा कि यह अच्छा आइडिया है कि वह इस वजह से पठान बना और उसका कोई धर्म नहीं है। उसके लिए उसका देश ही मायने रखता है। सिद्धार्थ आनंद फिल्म की सफलता से काफी खुश हैं। बीते महीने उन्होंने पीटीआई से बातचीत में कहा था कि फिल्म को पूरी दुनिया में पसंद किया गया। इसके बाद वह जो भी फिल्म बनाएंगे उसके लिए आगे का सोचना होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म ऐमजॉन प्राइम वीडियो पर 26 अप्रैल को रिलीज होगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)