होम सरकारी कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 10, 2023 09:25 PM

सरकारी कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

सरकारी कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

सरकारी कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 20 मार्च है रिकॉर्ड डेट

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के बोर्ड ने शुक्रवार को हर शेयर पर 200 पर्सेंट का अंतरिम डिविडेंड देना मंजूर किया है।

सरकारी कंपनी वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हर शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देगी। कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के लिए 20 मार्च 2023 की रिकॉर्ड डेट फिक्स की है।

चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरा अंतरिम डिविडेंड
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है, 'कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू पर हर शेयर पर 20 रुपये का दूसरा अंतरिम डिविडेंड डिक्लेयर किया है।' इससे पहले, पिछले 12 महीने में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने 30 रुपये का डिविडेंड डिक्लेयर किया है। कंपनी की डिविडेंड यील्ड 1.05 पर्सेंट है। सरकारी कंपनी ने अगस्त 2022 में 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड दिया था। वहीं, नवंबर 2022 में 20 रुपये का पहला अंतरिम डिविडेंड दिया था।

1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का तिमाही मुनाफा
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HZL) को चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1153.99 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। दिसंबर 2022 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5665.86 करोड़ रुपये रहा था। चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का रेवेन्यू 5144.89 करोड़ रुपये था और कंपनी को 1209.22 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में सरकार की हिस्सेदारी 75.15 पर्सेंट है।

3 साल से कम में कंपनी के शेयरों में 465% की तेजी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों में पिछले कुछ साल में जबरदस्त तेजी आई है। सरकारी कंपनी के शेयर 8 मई 2020 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 501.35 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 10 मार्च 2023 को बीएसई में 2849.85 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में इस पीरियड में 465 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2912 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 1327.05 रुपये है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)