होम Election Commission विवाद पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी को सत्ता की गद्दी पर बैठाने की हो रही कोशिश

समाचारदेशराजनीति Alert Star Digital Team Oct 6, 2026 11:36 AM

Election Commission विवाद पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी को सत्ता की गद्दी पर बैठाने की हो रही कोशिश

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक प्रायोजित प्रयास के तहत देश के विपक्षी दल किसी भी तरह राहुल गांधी को सत्ता की गद्दी पर बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।

Election Commission विवाद पर BJP का पलटवार, संबित पात्रा बोले- राहुल गांधी को सत्ता की गद्दी पर बैठाने की हो रही कोशिश

चुनाव आयोग को लेकर विपक्षी दलों के लगातार हमलों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने तीखा पलटवार किया है। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक प्रायोजित प्रयास के तहत देश के विपक्षी दल किसी भी तरह राहुल गांधी को सत्ता की गद्दी पर बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सिलसिला आज से नहीं, बल्कि काफी समय से बार-बार चल रहा है।

संबित पात्रा ने कहा कि इस समय सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है, लेकिन उससे पहले विपक्षी दल झूठ और अराजकता का माहौल बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर भी सवाल उठाया।

उन्होंने कहा, ''सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इससे पहले झूठ और अराजकता का माहौल विपक्षी दल बनने का काम कर रही है. ज्ञानेश कुमार का अप्वाइंटमेंट 19 फरवरी 2025 में हुआ ..इससे पहले हमने लोकसभा और कई विधानसभा का चुनाव जीता. ये कहना गलत है कि हम ज्ञानेश कुमार की मदद से चुनाव जीतते हैं.''

'हमारी मदद ज्ञानेश नहीं, गणेश जी कर रहे हैं'

चुनाव में बीजेपी की जीत को लेकर विपक्ष के आरोपों पर संबित पात्रा ने भगवान गणेश का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी को ज्ञानेश कुमार नहीं, बल्कि गणेश जी का आशीर्वाद मिल रहा है।

संबित पात्रा ने कहा, ''हमारी मदद ज्ञानेश नहीं गणेश जी कर रहे हैं. बुद्धि, विद्या और ज्ञान के देवता गणेश, यहां के लोग में बुद्धि विधा और ज्ञान हैं. वे जानते हैं कि परिवारवाद को वोट नहीं देंगे. वोट उसे देंगे जिसने कहा था कि मैं देश नहीं झुकने दूंगा.''

राहुल गांधी की 'लॉन्चिंग' को लेकर विपक्ष पर निशाना

बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बार-बार राजनीतिक रूप से लॉन्च और रिलॉन्च करने की कोशिश की जा रही है। संबित पात्रा के मुताबिक, जब इसमें सफलता नहीं मिली तो विपक्ष ने अराजकता फैलाने और अलग-अलग मुद्दों पर हमला करने का रास्ता अपनाया।

संबित पात्रा ने कहा, ''किसी भी तरह राहुल गांधी को लॉन्च और रिलॉन्च करने की कोशिश की जा रही है. जब इसमें सफलता नहीं मिली तो विपक्ष ने फैसला किया कि इसके लिए अराजकता या किसी भी स्तर पर कुछ भी करना पड़े, राहुल गांधी को लॉन्च किया जाएगा. इसमें सुप्रीम कोर्ट, HAL, भारत के हिंदुओं पर भी अटैक किया. और अब पिछले कुछ दिनों से चुनाव आयोग पर हमला किया जा रहा है.''

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई और CEC को लेकर क्या बोले संबित पात्रा?

चुनाव आयोग से जुड़े विवाद और सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कुछ समय पहले मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट की ओर से निर्णय और नोटिस जारी किए जाने के बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए।

उन्होंने कहा, ''कुछ समय पहले सुप्रीम कोर्ट में CEC को हटाने के लिए याचिका दायर की गई थी. कल दोपहर बाद जब कोर्ट ने अपना निर्णय सुनाया और नोटिस जारी किया, इसके बाद राहुल गांधी ने सवाल उठाए. चुनाव आयोग के मुताबिक Form 6 में बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि SIR के लिए Form 6 के साथ एक घोषणापत्र जोड़ा गया है.''

बैलेट पेपर को लेकर कांग्रेस पर बीजेपी का हमला

संबित पात्रा ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग को लेकर भी कांग्रेस और मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खरगे ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की बात कही है, जबकि उनके मुताबिक 1989 में राजीव गांधी के कार्यकाल में इसे इंट्रोड्यूस किया गया था।

उन्होंने दावा किया कि 2004 में पहली बार बैलेट पेपर से चुनाव हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में त्रिपुरा में विलेज कमेटी के बैलेट से हुए चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि उसमें भी बीजेपी को जीत मिली, जबकि कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

संबित पात्रा ने राहुल गांधी से पूछे कई सवाल

संबित पात्रा ने अपने बयान के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस से कई सवाल भी पूछे। उन्होंने मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने, कथित वोट चोरी और अलग-अलग राज्यों में हुए चुनावों को लेकर विपक्ष से जवाब मांगा।

उन्होंने कहा, ''आखिर में मैं राहुल गांधी से सवाल पूछता हूं, 2.8 करोड़ लोग मृतक का नाम नहीं कटना चाहिए, क्या राहुल गाधी और कांग्रेस के सांसद वोट चोरी से बने हैं, क्या कनार्टक और तमिलनाडु का चुनाव वोट चोरी से जीते हैं. क्या अराजता फैलाकर राहुल के रिलॉन्चिंग की कोशिश नहीं है. 1993 तक चुनाव आयोग की नियुक्ति सिर्फ प्रधानमंत्री करते थे, वो क्या सिर्फ अपने पपेट बिठाते थे क्या, राजीव गांधी ईवीएम लेकर आए थे, उनके खिलाफ हाय हाय के नारे लगाए जाएंगे क्या आज?''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Read More Articles

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)