होम BJP Rajya Sabha Ticket: टिकट मिलते ही श्रुति गंगवार का पहला रिएक्शन, बोलीं- ‘मैं तो हैरान हूं’
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है।
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार का नाम भी शामिल है। बीजेपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद श्रुति गंगवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने टिकट मिलने पर हैरानी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।
श्रुति गंगवार ने राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कहा, "यह बिल्कुल Unexpected, था और मैं हैरान हूं. मैं पीएम मोदी, सीएम योगी और सभी का धन्यवाद करती हूँ. यह दिखाता है कि पीएम मोदी महिलाओं और महिला सशक्तिकरण का कितना समर्थन करते हैं. मैं पार्टी की सभी उम्मीदों पर खरी उतरूँगी और कभी अपनी पार्टी को निराश नहीं होने दूंगी."
उनकी प्रतिक्रिया से साफ है कि पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए नाम घोषित किया जाना उनके लिए भी अप्रत्याशित था। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पार्टी के सभी लोगों का धन्यवाद किया।
श्रुति गंगवार कुर्मी समुदाय से आती हैं और बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से घोषित 8 उम्मीदवारों में श्रुति गंगवार समेत दो महिला उम्मीदवारों को जगह मिली है।
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की सूची में श्रुति गंगवार के अलावा धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत और राम प्रताप सिंह चौहान के नाम शामिल हैं।
राज्यसभा टिकट मिलने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में श्रुति गंगवार ने महिला सशक्तिकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं और महिला सशक्तिकरण का कितना समर्थन करते हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने और पार्टी को निराश नहीं करने की बात कही।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।