होम दिल्ली दौरे से बढ़ी हलचल, अमित शाह से मिले CM सम्राट चौधरी, क्या जल्द होगा कैबिनेट विस्तार?
बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। Samrat Choudhary ने रविवार (3 मई) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। Samrat Choudhary ने रविवार (3 मई) को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस दौरान बिहार में प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में राज्य में कैबिनेट विस्तार हो सकता है।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। 15 अप्रैल को Samrat Choudhary ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वह राज्य के पहले बीजेपी मुख्यमंत्री बने। उनके साथ Vijay Choudhary और Bijendra Yadav ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया था।
गृह मंत्री से मिलने से पहले Samrat Choudhary ने एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री Nityanand Rai से भेंट के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, "नई दिल्ली में आत्मीय भेंट और सार्थक मुलाकात हुई. इस दौरान 'विकसित भारत, समृद्ध बिहार' के विजन को लेकर सकारात्मक और परिणामोन्मुखी चर्चा हुई."
इसके अलावा, Rajiv Ranjan Singh से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, "बिहार से जुड़े विभिन्न विकासात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई और राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए सहयोग व समन्वय पर विचार-विमर्श किया गया."
वहीं, केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री Jitan Ram Manjhi से मुलाकात को उन्होंने शिष्टाचार भेंट बताया। इससे पहले वे रक्षा मंत्री Rajnath Singh और रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से भी मुलाकात कर चुके हैं।
लगातार हो रही इन बैठकों को बिहार में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नई सरकार में जल्द ही नए चेहरों को मौका मिल सकता है और विभागों का बंटवारा भी तय किया जा सकता है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।